News Strike: आबकारी अफसरों का बड़ा कारनामा, सरकार को लगाया 12 सौ करोड़ रुपए का फटका!

Harish Divekar | Mar 28, 2025, 20:14 IST
Share
thesootr
News Strike Photograph: (thesootr)

जब-जब सियासत से जुड़कर शराब का जिक्र आया है मध्यप्रदेश की खबरों की सुर्खियों में छाया ही रहा है। इस बार मामला प्रशासनिक भी है, क्योंकि अधिकारियों के आदेश से प्रदेश सरकार को करीब 12 सौ करोड़ रुपए की चपत लगी है।

शराब का नशा कुछ ऐसा है कि पीने वाला लड़खड़ाता है और अक्सर शासन और प्रशासन की नीयत भी इस पर डोल जाती है। दिल्ली में शराब घोटाले ने क्या-क्या गुल खिलाए वो किसी से छुपा नहीं है। अब एक शराब कांड ने मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। वैसे जब-जब सियासत से जुड़कर शराब का जिक्र आया है मध्यप्रदेश की खबरों की सुर्खियों में छाया ही रहा है। इस बार मामला सिर्फ सियासी न होकर प्रशासनिक भी है। क्योंकि अधिकारियों के आदेश से प्रदेश सरकार को करीब 12 सौ करोड़ रुपए की चपत लगी है।

अब मध्यप्रदेश में सुनाई दे रही है शराब कांड की गूंज

सियासत और शराब का आपस में कोई लेना देना नहीं है। फिर भी संबंध इतना गाढ़ा है कि एक साथ न हो तो मुश्किल और एक साथ हों तो भी मुश्किल। आलम ये है कि सियासत की पहली जंग शराब बंटवाकर जीतने की खबरें आम रही हैं और सत्ता मिलने के बाद शराब का साथ रहे तो सिंहासन भी डोल जाते हैं। दिल्ली में शराब कांड ने सिंहासन पलट दी ये दुनिया ने देख ही लिया है। अब मध्यप्रदेश में शराब कांड की गूंज सुनाई दे रही है। खबर है कि चंद ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए आबकारी अधिकारियों ने सरकार को ही करोड़ों की चपत लगा दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: Jyotiraditya Scindia के समर्थक मंत्री ने की सीमा लांघने की अपील ? BJP में सियासी भूचाल !

एक आदेश ने शासकीय और प्रशासनिक गलियारों में मचाई खलबली

मामला जुड़ा है शराब दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया से। इस प्रक्रिया के तहत करीब 90 फीसदी शराब दुकानों के ग्रुप नीलाम हो गए हैं। इसमें 29 जिले ऐसे हैं जिसके सभी ग्रुपों की नीलामी हो चुकी है। आठ जिले सिंगल ठेकेदारों को गए हैं। बात करें राजधानी भोपाल की तो चार ठेकेदारों को सारी दुकानें दी गई हैं। नीलामी की ये प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरी होनी है। इस बीच आबकारी विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसी आदेश ने शासकीय और प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: Mauganj की घटना पर पूर्व सांसद का गैर जिम्मेदाराना बयान

सरकार को लगी एक आदेश से 1200 करोड़ रुपए की चपत

चलिए अब उस आदेश को तफसील से समझते हैं जो अधिकारियों की नाक में दम कर रहा है। ये आदेश 26 मार्च का है। आधी रात को अधिकारियों ने बहुत जल्दी में ये आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि जो ठेके रिन्यू हो चुके हैं, उन्हें 26 मार्च के बाद शराब की सप्लाई की जाएगी। इस बीच जो ठेके रिन्यू नहीं हुए, उन्हें सप्लाई नहीं की जाएगी। अब इससे नुकसान यह हुआ कि 27 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच जो करीब एक हजार करोड़ रुपए की शराब उठनी थी, वह नहीं उठ पाएगी। साथ ही इससे सरकार को सीधे तौर पर करीब 200 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ। इसमें वैट टैक्स, परिवहन टैक्ट और अन्य तरह के टैक्स शामिल हैं। इस तरह से कुल 1200 करोड़ की चपत लग गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: नए चेहरों पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी, क्या है कांग्रेस की नई रणनीति?

मामले पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी जताई है नाराजगी

आदेश तो जारी हो ही गया था, लेकिन इसकी वजह से सरकारी खजाने को कितना बड़ा नुकसान हुआ है, इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ शराब ठेकेदार चीफ सेक्रेटरी से मिलने पहुंचे। चौंकाने वाली बात ये थी कि अधिकारियों ने इस आदेश को जारी करने से पहले इसकी जानकारी न विभाग के पीएस को दी न ही विभागीय मंत्री को ऐसे किसी आदेश की जानकारी थी। सूत्रों का दावा ये है कि इस मामले पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी नाराजगी जताई है। उनकी नाराजगी जायज भी है। क्योंकि इस तरह बिना जानकारी के दिया गया ये आदेश आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike : अपनी ही सरकार को क्यों घेरने पर तुले बीजेपी विधायक?

विभाग के कुछ अधिकारी खास ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहे!

इस मामले में आबकारी विभाग से जुड़े पूर्व अधिकारी बताते हैं कि यह आदेश पूरी तरह से नियम विरूद्ध है । दरअसल किसी गड़बड़ी के चलते अगर लाइसेंस निरस्त किया जाता है तो वो अलग बात है। इसलिए ये माना जा रहा है कि ये आदेश आबकारी अधिकारियों ने कुछ खास ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए निकाला है।

खबरों की मानें तो ये आबकारी विभाग का एक ही महीने के अंदर दूसरा ऐसा कारनामा है। जो ये इशारा करता है कि विभाग के कुछ अधिकारी कुछ खास ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में जुटे हैं। एक मामला सोम कंपनी की बीयर से जुड़ा बताया जा रहा है। इस कंपनी की बीयर के 50 ट्रक भरकर छत्तीसगढ़ भेजे गए थे। इन ट्रकों में बीयर की 55 हजार 90 पेटियां थीं, लेकिन ये बीयर एक्सपायर थीं। इस वजह से छत्तीसगढ़ से इसे लौटा दिया गया। इसके बाद आबकारी आयुक्त से मंजूरी लिए बगैर बियर को मध्यप्रदेश की दुकानों पर बेच भी दिया गया।

आबकारी अधिकारियों को नियत पर भी खड़े हो रहे है सवाल

इस घटना से भी बहुत सारे सवाल उठते हैं। जैसे वहां से यहां तक बियर लाने का किराया किसने चुकाया। किन गाड़ियों में भरकर बियर वापस आई और फिर बंटने भी पहुंच गई। ये कुछ सवाल हैं जो आबकारी अधिकारियों की नीयत की तरफ इशारा करते हैं। फिलहाल इस में सत्ता से जुड़े नुमाइंदों के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पर ये तय है कि आबकारी विभाग में चल रही धांधलियों को अगर अभी नजरअंदाज कर दिया गया तो आने वाले कुछ दिनों में किसी बड़े शराब घोटाले की खबर सुनाई दे सकती है।

वैसे भी शराब का मामला मध्यप्रदेश की सत्ता में पहले भी सुर्खियां बटोरता रहा है। बीजेपी की ही नेता उमा भारती ने शराब दुकानें बंद कराने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस मामले को जैसे तैसे शांत किया गया। अब एक के बाद एक आबकारी अधिकारियों के कारनामें सुनने में आ रहे हैं। जिन पर लगाम कसना अब लाजमी हो गया है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • News Strike
  • न्यूज स्ट्राइक
  • शराब
  • न्यूज स्ट्राइक हरीश दिवेकर
  • News Strike Harish Divekar
  • आबकारी अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा