News Strike: जंबो कार्यकारिणी पर आलाकमान का NO, क्या सिंधिया समर्थकों का कटेगा पत्ता?

Harish Divekar | Published:
Share
News Strike (9)
Photograph: (thesootr)

बीजेपी में सिंधिया समर्थकों को बड़ा झटका लगने की संभावना है। मोहन और हेमंत की टीम में सिंधिया का कद घटाने की तैयारी है। आलाकमान ने कार्यकारिणी की सदस्य संख्या घटा दी, जिससे सिंधिया समर्थकों का बाहर होना तय लगता है।

न्यूज स्ट्राइक (News Strike) : मध्यप्रदेश बीजेपी मेंमोहन और हेमंत की टीम में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद घटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि हेमंत खंडेलवाल की लिस्ट पर दिल्ली ने ही सवाल उठा दिए हैं।

पहले मोहन कैबिनेट में सिंधिया समर्थकों की कमी, फिर ग्वालियर की लगातार अनदेखी पर नाराजगी और अब सिंधिया समर्थकों को बीजेपी की तरफ से ये तीसरा झटका होगा। खंडेलवाल की बनाई लिस्ट के ऐलान पर ब्रेक लगने की वजह से ये संशय गहरा गया है कि अब सिंधिया खेमे के खूंटे एक-एक कर उखाड़ने शुरू कर दिए गए हैं।

बीजेपी के नियमों के तहत ही बनेगी कार्यकारिणी

शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके खेमे का बोलबाला रहा। सिंधिया ने जितने चाहे उतने समर्थकों को कैबिनेट में जगह दी। सिर्फ जगह ही नहीं दी गई, मनचाहे विभाग भी उन्हीं के सुपुर्द किए गए। ऐसा ही बीजेपी कार्यकारिणी में भी हुआ था।

सिंधिया के साथ हुए मासिव दल बदल के बाद बीजेपी की जो कार्यकारिणी बनी। उसमें भी बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट किया गया। जिसकी वजह से कार्यकारिणी काफी बड़ी हो गई, लेकिन इस बार आलाकमान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कार्यकारिणी बीजेपी के नियमों के तहत ही बनेगी। यानी इस बार जंबो कार्यकारिणी रखना हेमंत खंडेलवाल के लिए आसान नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: सीएम मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती, सही फैसला बनाएगा राजनीति का चाणक्य !

आलाकमान ने लौटाई जंबो कार्यकारिणी की लिस्ट

हम 'द सूत्र' पर आपको पहले ही ये बता चुके हैं कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवालअपनी कार्यकारिणी फाइनल कर चुके हैं। इस लिस्ट को वो दिल्ली तक भी पहुंचा चुके हैं, लेकिन लिस्ट पूरी देखने से पहले आलाकमान ने कार्यकारिणी की सदस्य संख्या देखकर ही उसे लौटा दिया।

अंदरखानों की खबर ये है कि खंडेलवाल ने अपनी लिस्ट में करीब 38 प्रमुख पदाधिकारी रखे थे। इन पदाधिकारियों में 1 संगठन महामंत्री, 5 महामंत्री, 14 उपाध्यक्ष और 14 संगठन मंत्री शामिल किए गए थे। जबकि बीजेपी का संविधान ये है कि उपाध्यक्ष और मंत्री सिर्फ दस-दस ही रखे जा सकते हैं। एक बार टोकने के बाद इस संख्या को 14 से घटाकर 12 कर दिया गया था, लेकिन आलाकमान उस पर भी राजी नहीं हुए। बताया जा रहा है कि दिल्ली ने 12 का आंकड़ा भी खारिज कर दिया है। यानी खंडेलवाल को दस पर अपनी टीम को समेटना ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे सीएम मोहन यादव, वजह जान ऐसा होगा आपका रिएक्शन

सिंधिया समर्थकों के नाम कटने की खबर ज्यादा

इसके बाद खंडेलवाल के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो चुकी है। वो आखिर किस दिग्गज के चहेते नेता का या समर्थक का पत्ता कट करेंगे ये आसान काम नहीं है। क्योंकि ये बात तो जाहिर है कि कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान सरीखे नेता जरूर ये चाहेंगे कि उनके खास नेता बीजेपी की कार्यकारिणी का हिस्सा बने रहे। इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पीछे नहीं रहेंगे, लेकिन उनके समर्थकों के ही नाम कटने की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही है। क्योंकि पार्टी क्राइटेरिया पर बात आई और नए पुराने नेताओं में से चुनने की शर्त रख दी गई तो सिंधिया समर्थक ही सब से पहले कार्यकारिणी से बाहर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: ब्राह्मण वर्सेज दलित की लड़ाई, सीएम तक आई, सोशल मीडिया टीम हुई फेल, पर्दे के पीछे किसका खेल?

अब बीजेपी में सिंधिया युग का सूरज ढल रहा है!

वैसे भी पहले जंबो कार्यकारिणी की परमिशन सिर्फ खास परिस्थिति में दी गई थी। सिंधिया के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनकी हर शर्त मानी। सभी जगह उनके समर्थक एडजस्ट हुए। जिसका मैसेज पूरे देश की राजनीति में कुछ यूं गया कि दल बदल करके आने वाले नेताओं को बीजेपी में पूरा मान सम्मान और हक अधिकार मिलते हैं, लेकिन अब बीजेपी को ऐसे किसी दिखावे की जरूरत नहीं है। इसलिए ये कहा जाए कि सिंधिया युग का सूरज अब बीजेपी में धीरे-धीरे ढल रहा है तो शायद मेरी इस बात का कोई बुरा भी नहीं मानेगा।

आप अगर मोहन सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक की सियासी जमावट पर गौर करें तो आप भी यही कहेंगे कि अब सिंधिया युग बीजेपी में खत्म होने की कगार पर हैं। इस बार मोहन मंत्रिमंडल में भी सिर्फ तीन सिंधिया समर्थकों को जगह मिली है। जिसमें तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं।

निगम मंडलों की नियुक्ति की बात करें तो उसका ऐलान कब होगा ये कहा नहीं जा सकता। क्या इमरती देवी जैसे सिंधिया समर्थकों को इस बार कोई लाभ का पद मिल सकेगा या सिंधिया खुद उन्हें कोई पद दिलवा सकेंगे इस पर भी संशय ही बना हुआ है। ग्वालियर की अनदेखी भी लगातार नाराजगी का विषय बनी हुई है। इस मामले में तो सिंधिया के खासमखास प्रद्युम्न सिंह तोमर का भी दर्द छलक ही उठा है कि ग्वालियर को जरूरत के हिसाब से तवज्जो नहीं मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: बुंदेलखंड में बीजेपी नेताओं के बीच बढ़ रही दरार, सागर के बाद अब इन जिलों में बढ़ा टकराव !

सिंधिया के गढ़ और उनके समर्थक दोनों ही इग्नोर

तोमर इस बात पर भी नाराजगी जता चुके हैं कि ग्वालियर को जितने उद्योग मिलने चाहिए उतने नहीं मिल रहे हैं। सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी कह चुके हैं कि सिंधिया भले ही गुना शिवपुर के सांसद हैं, लेकिन उन्हें ग्वालियर पर भी ध्यान देना ही होगा। जिससे ये साफ है कि सिंधिया के गढ़ और उनके समर्थक दोनों ही इग्नोर हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भी सिंधिया नजर नहीं आए। जिसके ये मायने निकाले जा रहे हैं कि मोहन और हेमंत के युग की भाजपा में अब सिंधिया का कद घटाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश बीजेपी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • News Strike
  • न्यूज स्ट्राइक
  • जंबो कार्यकारिणी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर