Gen Z Relationships: क्या कहती है नई पीढ़ी के लिए प्यार और कमिटमेंट की नई रिलेशनशिप डिक्शनरी

Kaushiki | Dec 03, 2025, 16:57 IST
Share
relationship-tips-gen-z
relationship-tips-gen-z

आज की Gen Z पीढ़ी मोनोगैमी को चुनौती देते हुए पॉलीमोरी और ओपन रिलेशनशिप्स जैसे नए मॉडल अपना रही है। इन रिश्तों की सफलता का आधार पर्सनल फ्रीडम और ऑथेंटिसिटी को प्राथमिकता देते हुए कमिटमेंट के अर्थ को बदल रहा है।

Gen Z Relationships: आजकल Gen-Z रिलेशनशिप्स को लेकर एकदम आउट-ऑफ-द-बॉक्स तरीके से सोच रही है। अब वह पुराने मोनोगैमी यानी एक-संबंध के ट्रेडिशनल ढांचे को तोड़ने में लगी हुई है।

पहले रिलेशनशिप्स का मतलब सिर्फ एक पार्टनर के साथ ही प्यार और कमिटमेंट होता था। लेकिन, अब चीजें तेजी से बदल रही हैं। पॉलीमोरी और ओपन रिलेशनशिप्स जैसे कॉन्सेप्ट्स यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर हो रहे हैं।

ये बदलाव ट्रांसपेरेंसी और खुली बातचीत पर बेस्ड है। Gen Z का मानना है कि प्यार और कमिटमेंट सिर्फ एक इंसान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यूथ अब अपने इमोशनल और रोमांटिक नीड्स को ज्यादा खुलकर एक्सप्रेस कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

Relationship Tips: शादी के बाद हॉलिडे क्यों है असरदार मैरिज थेरेपी, यहां से लें इजी टिप्स

खुले रिश्ते में बचने वाली गलतियाँ, उन जोड़ों से जो इस स्थिति से गुज़र चुके  हैं - न्यूज़वीक
खुले रिश्ते में बचने वाली गलतियाँ, उन जोड़ों से जो इस स्थिति से गुज़र चुके हैं - न्यूज़वीक

पॉलीअमोरी vs ओपन रिलेशनशिप्स

ये दोनों टर्म्स सुनने में एक जैसे लग सकते हैं, पर इनमें कुछ बड़ा फर्क है। पॉलीमोरी का मतलब होता है एक साथ एक से ज्यादा लोगों के साथ रोमांटिक और इमोशनल रिलेशनशिप में होना। इसमें सभी पार्टनर्स की मर्जी और सहमति शामिल होती है। इसमें कमिटमेंट और प्यार एक से ज्यादा लोगों के लिए गहरा होता है।

दूसरी ओर, ओपन रिलेशनशिप्स का मतलब है कि मेन पार्टनरशिप में रहते हुए भी दोनों पार्टनर्स को सेक्सुअल फ्रीडम होती है। वे दूसरे लोगों के साथ फिजिकल इंटिमेसी कर सकते हैं।

उनका इमोशनल और कमिटेड बॉन्ड अपने प्राइमरी पार्टनर के साथ ही बना रहता है। Gen Z इन मॉडल्स को इसलिए अपना रहा है क्योंकि वे ईमानदारी और खुद की पर्सनल फ्रीडम को बहुत वैल्यू देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

Relationship Tips: रिश्तों में चिड़चिड़ाहट को कैसे कहें अलविदा, ये 5 सीक्रेट टिप्स करेंगे आपकी मदद

Photos: आखिर क्या है पॉलीमोरस रिलेशनशिप? युवाओं के बीच जमकर कर रहा ट्रेंड,  आइए जानते हैं क्या पूरा माजरा
Photos: आखिर क्या है पॉलीमोरस रिलेशनशिप? युवाओं के बीच जमकर कर रहा ट्रेंड, आइए जानते हैं क्या पूरा माजरा

खुलकर बातचीत और सहमति है जरूरी

इन नॉन-मोनोगैमस रिलेशनशिप्स की सफलता के लिए एक चीज सबसे ज्यााद जरूरी है- खुली बातचीत और सहमति। बिना किसी पार्टनर को धोखा दिए या अंधेरे में रखे, हर नियम और सीमा को तय किया जाता है।

Gen Z इस बात को समझता है कि ट्रांसपेरेंसी ही इन जटिल रिलेशनशिप्स को चला सकती है। अंडरस्टैंडिंग और विश्वास इन रिश्तों की नींव होते हैं।

ये एक तरह से ट्रेडिशनल रूल्स (communication)को चैलेंज करना है। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि युवा अब रिलेशनशिप्स में ज्यादा ऑथेंटिक होना चाहते हैं। वे सिर्फ सामाजिक दबाव में आकर किसी एक ढांचे में फिट नहीं होना चाहते हैं।

बहुप्रेम - वास्तविक बातचीत दर्शन
बहुप्रेम - वास्तविक बातचीत दर्शन

आगे क्या

इस बदलाव (healthy lifestyle) से रिलेशनशिप्स का फ्यूचर अब सिर्फ एक तरह का नहीं रहेगा। Gen Z (change in lifestyle) ने रिलेशनशिप्स के नियमों को रीराइट करना शुरू कर दिया है। ये नए मॉडल उन्हें इमोशनल फुलफिलमेंट और आजादी देते हैं।

हालांकि, मोनोगैमी आज भी ज्यादातर लोगों के बीच पॉपुलर है। लेकिन पॉलीमोरीऔर ओपन रिलेशनशिप्स अब समाज में नॉर्मल होते जा रहे हैं। Gen Z रिलेशनशिप डाइवर्सिटी को स्वीकार कर रहा है। ये एक बड़ा कल्चरल शिफ्ट है जो कमिटमेंट के मतलब को ही बदल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

Gen Z Relationships: मेन्टल वैलनेस क्यों बन रहा Gen Z का रिलेशनशिप बेस, अब सेल्फमेट पर क्यों है पूरा फोकस

Gen Z Relationships: स्लो बर्निंग रिलेशनशिप कैसे बन रहा है Gen Z का न्यू नॉर्मल, ये है मेन रीजन

Tags:
  • change in lifestyle
  • Relationship
  • healthy lifestyle
  • communication
  • relationship tips
  • GEN-Z
  • Gen Z Relationships
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा