सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Nov 26, 2024, 09:11 IST
Share
10 lakh fraud putting woman photo government bank manager arrested kanker
10 lakh fraud putting woman photo government bank manager arrested kanker

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केसीसी लोन के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर ने अज्ञात महिला की फोटो का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपए का लोन निकाल लिया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों ने एक महिला की जमीन के दस्तावेज और अज्ञात महिला की फोटो का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपए का लोन निकाल लिया। पीड़ित महिला बिमला बाई ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिसंबर में भी व्यापमं में नहीं निकलेंगी भर्तियां, ये वैकेंसी भी अटकी


अज्ञात महिला की फोटो से फर्जी लोन

आरोपियों ने महिला बिमला बाई की जमीन के दस्तावेज के साथ किसी अन्य महिला की फोटो लगाकर यूनियन बैंक की कांकेर शाखा से दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच यह फर्जी लोन पास कराया। ठगी का पता तब चला जब बैंक ने लोन रिकवरी के लिए बिमला बाई से संपर्क किया। बैंक मैनेजर, मास्टरमाइंड उग्रसेन सिंह, और गारंटर नोहरूराम मंडावी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उस अज्ञात महिला की तलाश कर रही है, जिसकी फोटो का इस्तेमाल लोन के दस्तावेजों में किया गया था।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला


दलाली के नाम पर किया फर्जीवाड़ा

जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड उग्रसेन सिंह और गारंटर नोहरूराम लोन दलाली के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। ये लोग किसानों को झांसा देकर बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर लोन पास कराते थे। लोन पास करने के बाद कमीशन आपस में बांटा जाता था। पुलिस के अनुसार, तत्कालीन बैंक मैनेजर बुधारूराम भारद्वाज के समय इसी तरह के कई और फर्जी लोन पास किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ठगी की गई रकम वसूलने की कोशिश जारी है। वहीं, जिन दस्तावेजों में अज्ञात महिला की फोटो लगाई गई थी, उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि फर्जी दस्तावेज और फोटो का इस्तेमाल करने की यह पहली घटना नहीं है।

न लेना पड़ेगा अपॉइंटमेंट न आना पड़ेगा दफ्तर..अब घर बैठे कराएं रजिस्ट्री

FAQ

  1. केसीसी लोन घोटाले में कौन-कौन से लोग शामिल थे?
    घोटाले में तत्कालीन बैंक मैनेजर बुधारूराम भारद्वाज, मास्टरमाइंड उग्रसेन सिंह, और गारंटर नोहरूराम मंडावी शामिल थे। इन्होंने मिलकर अज्ञात महिला की फोटो और बिमला बाई की जमीन के दस्तावेज का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपए का फर्जी लोन पास कराया।
  2. ठगी का पता कैसे चला?
    ठगी का खुलासा तब हुआ जब यूनियन बैंक ने लोन रिकवरी के लिए बिमला बाई से संपर्क किया। बिमला बाई ने खुद को इस लोन से अनजान बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
  3. पुलिस ने ठगी की रकम वसूलने के लिए क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, ठगी की रकम वापस पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उस अज्ञात महिला की भी तलाश कर रही है, जिसकी फोटो का इस्तेमाल लोन के दस्तावेजों में किया गया।
छत्तीसगढ़ में स्वेटर-कंबल भी बेअसर, ठंड से हो रही मौत... ALERT जारी

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • सरकारी बैंक
  • chhattisgarh news in hindi
  • कांकेर
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ सरकारी बैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल