छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में

Kanak Durga Jha | May 10, 2025, 16:19 IST
Share
2000 Pakistanis live Chhattisgarh 1800 lives Raipur the sootr
2000 Pakistanis live Chhattisgarh 1800 lives Raipur the sootr

छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा है, इनमें से 1800 केवल राजधानी रायपुर में बसे हुए हैं। 2000 पाकिस्तानियों में 95 प्रतिशत लोग सिंधी हैं बाकी अन्य बचे लोग मुस्लिम हैं।

छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा है, इनमें से 1800 केवल राजधानी रायपुर में बसे हुए हैं। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से भारत आए लोगों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाश जारी हो गई। मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानी बसे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका

2000 पाकिस्तानियों में 95% सिंधी बाकी मुस्लिम

पुलिस ने जानकारी दी कि 2000 पाकिस्तानियों में 95 प्रतिशत लोग सिंधी हैं बाकी अन्य बचे लोग मुस्लिम हैं। पुलिस की जांच के बाद रायपुर आए 11 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत छोड़ दिया। वे अपने देश लौट चुके हैं। ये नागरिक विजिटर वीजा पर रायपुर आए थे। अधिकांश अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। चार लोग इलाज के लिए आए थे। इनका वीजा 45 दिनों के लिए था।

ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ

पाकिस्तानियों ने भारत की नागरिकता के लिए अर्जी लगाई

सरकार के निर्देश के बाद ये लोग भी लौट गए हैं, जबकि 105 नागरियों के दस्तावेज की अभी जांच चल रही है। 1000 से ज्यादा ने नागरिकता के लिए अर्जी दी है। पुलिस ने बताया कि विजिटर वीजा पर आए 105 पाकिस्तानियों के दस्तावेज की जांच चल रही है, जो 45 दिनों के लिए आएं हैं। सभी गैर-मुस्लिम हैं। इनका वीजा अभी खत्म नहीं हुआ है, जबकि 1000 लोग दीर्घकालिक बीजा (एलटीबी) पर हैं जो लगातार अपने वीजा का समय बढ़‌वाते जा रहे हैं। हर बार दो साल के लिए इनका वीजा बढ़ जाता है। इन लोगों ने भारत की नागरिकता के लिए अर्जी लगाई है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

अब तक भारत सरकार से इन्हें वीजा नहीं मिल पाया है। पाकिस्तान से आए करीब 600 लोगों को देश की नागरिकता मिल गई है। वे अब रायपुर में रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं। इन्होंने रायपुर और इसके आसपास अपना घर भी बना लिया है। अधिकारियों के मुताबिक हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) को रद नहीं किया जाएगा और न ही इन्हें देश छोड़ना पड़ेगा।

रायपुर में 1800 पाकिस्तानी

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए करीब 2000 लोग रह रहे हैं। इनमें तकरीबन 1800 रायपुर में ही हैं। दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर समेत अन्य जगहों पर भी पाकिस्तान से आए लोग रह रहे हैं। पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ आने वाले 95 फीसदी लोग सिंधी समाज के हैं। बाकी मुस्लिम हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन

ऑपरेशन सिंदूर | terrorist attack | Terrorist attack in Kashmir | Terrorist attack Jammu Kashmir | बांग्लादेश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Terrorist attack in Kashmir
  • terrorist attack
  • Terrorist attack Jammu Kashmir
  • बांग्लादेश
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज