लीडर को बचाने नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, 4 को लगी गोली
Kanak Durga Jha | Dec 18, 2024, 09:51 IST
4 minor shooted Abujhmad naxal police encounter the sootr
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में चार नाबालिगों को गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान नक्सली अपने संगठन के लीडर रामचंद्र उर्फ कार्तिक उर्फ दसरू को बचाने के लिए ग्रामीणों और बच्चों को आगे कर देते थे।
अबूझमाड़ मुठभेड़ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नक्सलियों और जवानों के बिच हुई गोलीबारी में बेकसूर बच्चे बलि का बकरा बन गए। दरअसल, मुठभेड़ में चार नाबालिगों को गोली लग गई। 12 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों और नक्सलियों के बिच जोरदार फायरिंग हुई थी। इस मुठभेड़ में जवान नक्सलियों के लीडर को टारगेट कर रहे थे।
RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अपने लीडर को बचाने के लिए ग्रामीण बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अपने लीडर को झाड़ियों के सहारे भगा दिया और बच्चों को सामने कर दिया। इस दौरान फायरिंग में चार नाबालिगों को गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली अपने संगठन के लीडर रामचंद्र उर्फ कार्तिक उर्फ दसरू को बचाने के लिए ग्रामीणों और बच्चों को आगे कर देते थे। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए, जिनमें से एक प्रमुख नक्सली दसरू था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।
SBI के 4 ब्रांच ऑफिसर गिरफ्तार, सभी ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में नक्सलियों ने ग्रामीणों को अपने सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए रखा था। ये ग्रामीण नक्सलियों का सामान लेकर चल रहे थे, जब पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई। इस दौरान नक्सलियों ने अपनी रक्षा के लिए गांववालों को आगे कर दिया था, जिसके कारण गोलीबारी में चार नाबालिगों को चोटें आईं। हालांकि, इन नाबालिगों का इलाज गांव में ही जड़ी-बूटियों से किया जा रहा था, जबकि पुलिस उन्हें अस्पताल भेजने का प्रयास कर रही है।
आईएएस सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ होगी वापसी, प्रमुख सचिव बनाए जाएंगे
इस मुठभेड़ में पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें प्रमुख नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक उर्फ दसरू भी शामिल था। दसरू पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य था। वह पिछले दो साल से अबूझमाड़ के जंगलों में छिपा हुआ था। पुलिस ने दावा किया कि दसरू के साथ कुछ अन्य नक्सली भी थे, जिनमें से कई घायल हुए हैं। घायल नक्सलियों का इलाज उनके साथी जंगल में ही कर रहे हैं।
कांग्रेस MLA ने कलेक्ट्रेट में तोड़-फोड़ करने को उकसाया...Video वायरल
RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत
ग्रामीण बच्चों को बनाया ढाल
SBI के 4 ब्रांच ऑफिसर गिरफ्तार, सभी ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड
नाबालिगों का जड़ी-बूटियों से हो रहा इस्तेमाल
आईएएस सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ होगी वापसी, प्रमुख सचिव बनाए जाएंगे
लाखों का इनामी नक्सली ढेर
कांग्रेस MLA ने कलेक्ट्रेट में तोड़-फोड़ करने को उकसाया...Video वायरल
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA