कांग्रेस MLA ने कलेक्ट्रेट में तोड़-फोड़ करने को उकसाया...Video वायरल
Marut raj | Dec 17, 2024, 21:02 IST
Video of inflammatory speech of Congress MLA Uttari Jangde the sootr
Video of inflammatory speech of Congress MLA Uttari Jangde : कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का ये वीडियो पार्टी के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।
Video of inflammatory speech of Congress MLA Uttari Jangde : कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का भड़काऊ भाषण वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कलेक्ट्रेट ऑफिस में तोड़-फोड़ के लिए उकसावे की बात कह रही हैं। इसके साथ ही बलौदा बाजार का भी उन्होंने जिक्र किया। कांग्रेस विधायक के इस वीडियो को बीजेपी ने शेयर किया है। उसने लिखा कि कांग्रेस इस तरह से जहर घोलने का काम करती है। उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ से विधायक हैं।
कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का ये वीडियो पार्टी के किसी प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। इसमें वह सभा में मौजूद युवाओं को ये कह रही हैं कि कलेक्ट्रेट के भीतर जाना है। केवल बाहर से ही नहीं आना है। हम सबको एक साथ जाकर तोड़-फोड़ कर आना है। बलौदा बाजार कैसा है ये तो आप जान ही रहे हैं।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि प्रदेश में कांग्रेस किस तरह लोगों को भड़का रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में लोगों को कलेक्टर ऑफिस में तोड़-फोड़ करने के लिए उकसा रही हैं। क्या यही है कांग्रेस के संस्कार जो प्रदेश की शांत फिज़ा में जहर घोलने का काम कर रही है। यह भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार नहीं हैं और भी ऐसे बहुत सारे कुकृत्य कांग्रेस लगातार कर रही है।
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने और जनहित के मुद्दे को लेकर सारंगढ़ में कलेक्ट्रेट घेराव और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नंद , बिलाइगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है।
SBI के 4 ब्रांच ऑफिसर गिरफ्तार, सभी ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड
देखें वीडिया....
बलौदा बाजार की दिलाई याद
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
बीजेपी का आरोप- जहर घोल रही कांग्रेस
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था
SBI के 4 ब्रांच ऑफिसर गिरफ्तार, सभी ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड
देखें वीडिया....
छत्तीसगढ़: एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण में लोगों को कलेक्टर ऑफिस में तोड़-फोड़ करने के लिए उकसा रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।#Chhattisgarh #CGNews #Congress #UttariJangde #News #Collectorate #ViralVideo #TheSootr @CG_Police… pic.twitter.com/sTPI4GYIv1
— TheSootr (@TheSootr) December 17, 2024
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA