बलरामपुर में अवैध वसूली करने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की बड़ी कार्रवाई
Harrison Masih | Jun 14, 2025, 14:39 IST
6 policemen suspended extorting money in Balrampur SP big action the sootr
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले मेंथाना राजपुर क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत पर बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। थाना राजपुर क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत पर बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में कड़ा संदेश माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
घटना 12 जून 2025 की है, जब थाना रजपुर के सामने मुख्य सड़क पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा कि वे चालान की आड़ में वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे। कई वाहन चालकों ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की।
एसपी वैभव बैंकर ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से जांच करवाई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... मंडला में RTO अफसर पर ट्रक ड्राइवर ने बरसा दी चप्पलें, अवैध वसूली का लगाया आरोप
सहायक उप निरीक्षक (सउनि) प्रकाश तिर्की, थाना राजपुर
प्रधान आरक्षक कलेश पैकरा (प्र.आर.क. 268), थाना राजपुर
प्रधान आरक्षक शिवलाल कुजूर (प्र.आर.क. 835), थाना राजपुर
आरक्षक नरेश तिर्की (आर.क. 773), थाना राजपुर
आरक्षक राकेश टोप्पो (आर.क. 856), थाना राजपुर
आरक्षक चालक अजय टोप्पो (आर.चा.क. 966), थाना राजपुर
एसपी वैभव बैंकर ने विभागीय बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार या अनैतिक कार्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ इस प्रकार की शिकायत आती है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में GST असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति पर अवैध वसूली, मारपीट का केस
इस कार्रवाई से बलरामपुर पुलिस प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी यदि स्वयं नियमों की अनदेखी करते हैं, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि ऐसे मामलों में तुरंत और पारदर्शी कार्रवाई की जाए।
यह कार्रवाई एक संदेश है उन पुलिसकर्मियों के लिए जो वर्दी की गरिमा के साथ खिलवाड़ करते हैं, और साथ ही एक उम्मीद भी — कि प्रशासनिक सख्ती से पुलिसिंग में सुधार संभव है।
ये खबर भी पढ़ें... परिवहन विभाग ने खरीदे 360 बॉडी वॉर्न कैमरे, अवैध वसूली रोकने शुरू हुई वाहनों की चेकिंग
बलरामपुर में अवैध वसूली | 6 पुलिसकर्मी निलंबित | SP ने पुलिसकर्मियों को किया निलंबित | Balrampur | chhattisgarh illegal recovery
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
क्या है पूरा मामला?
एसपी वैभव बैंकर ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से जांच करवाई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... मंडला में RTO अफसर पर ट्रक ड्राइवर ने बरसा दी चप्पलें, अवैध वसूली का लगाया आरोप
निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची:
प्रधान आरक्षक कलेश पैकरा (प्र.आर.क. 268), थाना राजपुर
प्रधान आरक्षक शिवलाल कुजूर (प्र.आर.क. 835), थाना राजपुर
आरक्षक नरेश तिर्की (आर.क. 773), थाना राजपुर
आरक्षक राकेश टोप्पो (आर.क. 856), थाना राजपुर
आरक्षक चालक अजय टोप्पो (आर.चा.क. 966), थाना राजपुर
एसपी ने दिए कड़े निर्देश
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में GST असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति पर अवैध वसूली, मारपीट का केस
प्रशासनिक सख्ती का संदेश
यह कार्रवाई एक संदेश है उन पुलिसकर्मियों के लिए जो वर्दी की गरिमा के साथ खिलवाड़ करते हैं, और साथ ही एक उम्मीद भी — कि प्रशासनिक सख्ती से पुलिसिंग में सुधार संभव है।
ये खबर भी पढ़ें... परिवहन विभाग ने खरीदे 360 बॉडी वॉर्न कैमरे, अवैध वसूली रोकने शुरू हुई वाहनों की चेकिंग
बलरामपुर में अवैध वसूली | 6 पुलिसकर्मी निलंबित | SP ने पुलिसकर्मियों को किया निलंबित | Balrampur | chhattisgarh illegal recovery
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman