हेलीकॉप्टर क्रेश मामले में 'द सूत्र' की खबर का असर, जिम्मेदार चीफ पायलट हटाए गए
Kanak Durga Jha | Jul 09, 2025, 12:54 IST
Action on Helicopter crash at Mana Airport raipur
Action on Helicopter crash at Mana Airport : माना एयरपोर्ट पर तीन साल पहले हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब जाके एक्शन लिया गया है। द सूत्र की खबर के असर से यह कार्रवाई की गई है।
माना एयरपोर्ट पर तीन साल पहले हुई शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग पर अब जाके एक्शन लिया गया है।द सूत्र की खबर के असर से यह कार्रवाई की गई है। घटना के मुख्य आरोपी तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई हैं। बता दें कि वर्तमान में वे राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश
बता दें कि माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को शासकीय हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस घटना में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की मौत हो गई थी। कार्रवाई करने की जगह तत्कालीन कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार ने आरोपी चीफ पायलट जायसवाल को तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। इतना ही नहीं घटना की कार्रवाई को लेकर लापरवाहियां भी बरती थीं।
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति
इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर घटना की जांच के आदेश भी नहीं दिए थे। इसके विपरीत भूपेश सरकार ने तत्कालीन चीफ पायलट जायसवाल को तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। वहीं घटना की जांच के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम यहां पहुंची और रिपोर्ट तैयार की।
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले जारी जांच रिपोर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश होने के पीछे की लापरवाही और चूक का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि माना एयरपोर्ट पर सरकारी हेलीकॉप्टर का मेंटेनेंस सिस्टम कमजोर था, यहां तक जरूरी पार्ट्स भी नहीं बदले जा रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
डीजीसीए के रिपोर्ट दिए जाने के बाद उसे उजागर नहीं किया जा रहा था। लेकिन द सूत्र की खबर के माध्यम से डीजीसीए की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य विमानन विभाग में जिम्मेदारों की भूमिका की जांच शुरू की, और तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई।
Raipur Airport News | raipur airport helicopter crash | रायपुर एयरपोर्ट में शासकीय हेलीकॉप्टर क्रैश | Raipur News | raipur news in hindi
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश
क्रैश में दो लोगों की हुई थी मौत
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति
इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करना तो दूर घटना की जांच के आदेश भी नहीं दिए थे। इसके विपरीत भूपेश सरकार ने तत्कालीन चीफ पायलट जायसवाल को तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। वहीं घटना की जांच के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम यहां पहुंची और रिपोर्ट तैयार की।
इस वजह से हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश
ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
डीजीसीए के रिपोर्ट दिए जाने के बाद उसे उजागर नहीं किया जा रहा था। लेकिन द सूत्र की खबर के माध्यम से डीजीसीए की रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य विमानन विभाग में जिम्मेदारों की भूमिका की जांच शुरू की, और तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त की गई।
Raipur Airport News | raipur airport helicopter crash | रायपुर एयरपोर्ट में शासकीय हेलीकॉप्टर क्रैश | Raipur News | raipur news in hindi
FAQ
- माना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश कब हुआ था और इसमें कितनों की मौत हुई थी?
माना एयरपोर्ट पर शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग 12 मई 2022 को हुई थी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी – कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा। - इस घटना में किसे जिम्मेदार माना गया और क्या कार्रवाई की गई?
इस घटना के मुख्य आरोपी तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल को माना गया है। तीन साल बाद अब जाकर उन पर कार्रवाई हुई और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। पहले उन्हें भूपेश बघेल सरकार ने ही तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त कर दिया था, जबकि कोई त्वरित जांच नहीं की गई थी। - DGCA की जांच रिपोर्ट में हेलीकॉप्टर क्रैश का क्या कारण बताया गया है?
DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर क्रैश की मुख्य वजह मेंटेनेंस सिस्टम की लापरवाही थी। माना एयरपोर्ट पर जरूरी पार्ट्स की समय पर जांच व बदलाव नहीं किए जा रहे थे, जिससे तकनीकी खामियां बनी रहीं और दुर्घटना हुई। यह रिपोर्ट पहले दबा दी गई थी, लेकिन मीडिया में आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman