अमित जोगी गिरफ्तार: अजीत जोगी प्रतिमा विवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Harrison Masih | Jun 25, 2025, 16:18 IST
Amit Jogi arrested Ajit Jogi statue controversy chattisgarh the sootr
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी को आज पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे ज्योतिपुर तिराहे पर धरना दे रहे थे। यह धरना दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी के विरोध में आयोजित किया गया था।
Amit Jogi Arrested: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी को आज पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे ज्योतिपुर तिराहे पर धरना दे रहे थे। यह धरना दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी के विरोध में आयोजित किया गया था। अमित जोगी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी धरना स्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
ये खबर भी पढ़ें... अमित जोगी की घर वापसी कराएंगे सचिन पायलट
धरना का आयोजन इसलिए किया गया था क्योंकि कुछ दिन पहले स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उसके स्थान से हटा दी गई थी। इस घटना को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है और दोषियों की अब तक पहचान नहीं की गई है।
धरना स्थल पर पार्टी के कई नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें... अमित जोगी का 1 जुलाई से आमरण अनशन, कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन
एसडीओपी दीपक मिश्रा ने जानकारी दी कि धरना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में 1173 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें अमित जोगी भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धरना स्थल से हटाए जाने से पहले अमित जोगी ने मीडिया से कहा, “हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हमारी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। स्वर्गीय अजीत जोगी छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी प्रतिमा का अपमान पूरे राज्य का अपमान है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
ये खबर भी पढ़ें... जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दूसरी लिस्ट में 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, अमित जोगी की मां-पत्नी को भी टिकट, जानिए कहां से लड़ेंगी ?
जनता कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे राज्यभर में आंदोलन तेज करेंगे। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और प्रतिमा की पुनः स्थापना की भी मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के नेताओं को केंद्र सरकार ने दी कड़ी सुरक्षा, बीजेपी पदाधिकारियों को X और अमित जोगी को Z श्रेणी की सुरक्षा
अमित जोगी गिरफ्तार | अजीत जोगी प्रतिमा विवाद | अमित जोगी और समर्थक गिरफ्तार | police arrested amit jogi | gaurela pendra news
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... अमित जोगी की घर वापसी कराएंगे सचिन पायलट
धरना का कारण
धरना स्थल पर भारी भीड़
ये खबर भी पढ़ें... अमित जोगी का 1 जुलाई से आमरण अनशन, कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन
पुलिस ने 1173 लोगों को किया गिरफ्तार
अमित जोगी का आरोप
ये खबर भी पढ़ें... जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दूसरी लिस्ट में 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, अमित जोगी की मां-पत्नी को भी टिकट, जानिए कहां से लड़ेंगी ?
आगे की रणनीति
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के नेताओं को केंद्र सरकार ने दी कड़ी सुरक्षा, बीजेपी पदाधिकारियों को X और अमित जोगी को Z श्रेणी की सुरक्षा
अमित जोगी गिरफ्तार | अजीत जोगी प्रतिमा विवाद | अमित जोगी और समर्थक गिरफ्तार | police arrested amit jogi | gaurela pendra news
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman