ढाई साल से खड़ी डायल 112 की 400 गाड़ियों को अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Arun Tiwari | May 17, 2026, 11:25 IST
Share
Amit Shah Discuss Security Four States CMs
Amit Shah Discuss Security Four States CMs

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे पूरे राज्य के लिए डायल-112 और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स की शुरुआत करेंगे तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

RAIPUR : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था, विकास योजनाओं की समीक्षा, पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा। दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कई अहम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत यह मानी जा रही है कि इसमें सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति दिखाई दे रही है। डायल-112 सेवा के विस्तार, मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स की शुरुआत, जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रम इसी दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

रविवार रात रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह:

गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम अहमदाबाद से विशेष विमान से रवाना होकर रात करीब 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर होटल और कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर रहेगा।

डायल-112 सेवा अब पूरे प्रदेश में:

18 मई की सुबह अमित शाह रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे डायल-112 सेवा के लिए शामिल किए गए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन नई व्यवस्था के बाद इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा। राज्य सरकार का दावा है कि इससे सभी थानों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंच सकेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम पहले से बेहतर होगा।

हर जिले में मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट:

दौरे के दौरान राज्य सरकार अपराध जांच प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स शुरू की जाएंगी। इन यूनिट्स में आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही प्रारंभिक जांच संभव हो सकेगी। इससे अपराधों की विवेचना तेज होने के साथ जांच की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

रायपुर से बस्तर रवाना होंगे शाह:

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से वे बीएसएफ हेलीकॉप्टर के जरिए बस्तर जिले के नेतानार जाएंगे। नेतानार में वे जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि यह केंद्र ग्रामीणों को सरकारी और प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। बस्तर लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। ऐसे में शाह का यह दौरा सुरक्षा और विकास के संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि:

नेतानार कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इस कार्यक्रम को सुरक्षा बलों के मनोबल से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विकास और सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा:

इसके बाद जगदलपुर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। बादल एकेडमी में आयोजित समीक्षा बैठक में बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा अभियानों और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और पुनर्वास योजनाओं को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात:

शाम को अमित शाह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ‘बस्तर के संग’ नाम से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बस्तर की पारंपरिक कला, लोक नृत्य और संस्कृति की प्रस्तुति दी जाएगी। रात में शाह जगदलपुर में ही रुकेंगे।

19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक:

दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। इसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसे राज्यों के बीच समन्वय से जुड़े लंबित विषयों के समाधान के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली रवाना :

बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें सुरक्षा और विकास से जुड़े फैसलों की जानकारी साझा की जा सकती है। इसके बाद वे जगदलपुर से विशेष विमान के जरिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अमित शाह का यह दौरा बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने पर भी इस दौरे में विशेष जोर रहेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव आज करेंगे कैबिनेट बैठक, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार

सीएम मोहन यादव MSME इकाइयों को ट्रांसफर करेंगे 200 करोड़, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार

🔴LIVE | छत्तीसगढ़ दौरे पर PM मोदी, बिलासपुर में विकास परियोजनाओं का कर रहे उद्घाटन

रतलाम व उज्जैन जाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों की देंगे सौगात, छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार

Tags:
  • अमित शाह
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • राज्य सरकार
  • जगदलपुर
  • राजधानी रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग