अपैक्स बैंक ने सहकारी समितियों को बनाया अवैध कमाई का जरिया

Arun Tiwari | Mar 25, 2025, 12:37 IST
Share
Apex Bank made cooperative societies source illegal income the sootr
Apex Bank made cooperative societies source illegal income the sootr

Apex Bank has made cooperative societies a source of illegal income : जिन अधिकारियों को अपेक्स बैंक मुख्यालय और शाखाओं की कमान दी गई है, उन्होंने अवैध कमाई करने के लिए समितियों को जरिया बना लिया है।

Apex Bank has made cooperative societies a source of illegal income : सहकारी समितियों को चलाने वाला अपेक्स बैंक ही इनको डुबाने में लगा हुआ है। बरमकेला ब्रांच के अधीन छह समितियों में तो कमाल हो गया है। सोसायटी में जितने ऋण की लिमिट स्वीकृत थी, उससे कई गुना ज्यादा फर्जी ऋण निकाल लिया गया। कर्ज के नाम पर गबन किए जाने वाली रकम 14 करोड़ है।

बीजेपी के फायर ब्रांड पूर्व मंत्री ने लिया 100 करोड़ का मुआवजा

जिन अधिकारियों को अपेक्स बैंक मुख्यालय और शाखाओं की कमान दी गई है, उन्होंने अवैध कमाई करने के लिए समितियों को जरिया बना लिया है। प्रबंधक को अपने साथ मिलाकर ब्रांच मैनेजरों ने करोड़ों रुपए गबन किए हैं। अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में प्रबंधक डीआर वाघमारे, लिपिक आशीष पटेल समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी हटाए जा चुके हैं।

क्या है मामला

हर साल खरीफ सीजन के लिए केसीसी लोन की लिमिट तय की जाती है। पिछले सीजन में ऋण वितरण और वसूली के अनुपात में नई लिमिट तय होती है। बरमकेला अपेक्स बैंक ब्रांच में छह समितियों में इस लिमिट से कई गुना अधिक ऋण निकाल लिया गया। छह समितियों बड़े नावापारा, बोंदा, लोधिया, साल्हेओना, पंचधार और कंठीपाली में ब्याज अनुदान के अनुसार कुल 1.97 करोड़ का लोन स्वीकृत था। समिति के अल्पकालीन ऋण खाते से 15.63 करोड़ रुपए निकाल लिए गए।

CG BREAKING : लड़की देखकर लौट रहे बाइक सवार पिकअप से टकराए, 3 की मौत

मतलब कुल 13.67 करोड़ रुपए का फर्जी आहरण कर लिया गया। समितियों के खातों की जांच में सारी जानकारी सामने आई है। यह बेहद गंभीर मामला है क्योंकि इससे समिति पर तो लोन चढ़ गया जिसकी वसूली अपेक्स बैंक लंबे समय तक करता रहेगा, लेकिन जिन्होंने रकम निकाल कर गबन कर लिया उनका अभी तक कोई पता नहीं है।

वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

बयान के लिए बुलाया था रायपुर

बरमकेला अपेक्स बैंक ब्रांच में हुए गबन के मामले को मुख्यालय छिपाने में लगा है। एमडी केएन कांडे और भूपेश चंद्रवंशी के अलावा कुछ अन्य अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद सारे जिलों में ऐसे प्रकरण सामने आने की बात कही जा रही है। अपेक्स बैंक रायगढ़ के नोडल अधिकारी पंकज सोढ़ी ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। बताया जा रहा है कि बरमकेला ब्रांच में हुए गबन की जानकारी सामने आने से रोका जा रहा है। प्रबंधकों को रायपुर बयान के लिए बुलाया गया गया था।

नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला , IED ब्लास्ट की चपेट में आए जवान

प्रबंधकों की भूमिका बहुत संदिग्ध है क्योंकि अभी तक इन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। छह समितियों में फर्जी लोन निकालकर गबन करने वालों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह मामला सामने आने के बाद कुछ प्रबंधकों को चुप रहने के बदले कटमनी भी दी गई है। इसीलिए प्रबंधकों ने मुंह बंद कर रखा है।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति | Apex Bank Fraud | छत्तीसगढ़ न्यूज | रायपुर न्यूज | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Apex Bank
  • छत्तीसगढ़ सहकारी ​समिति
  • cg news in hindi
  • Apex Bank Fraud
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज