मंत्री के गढ़ में नियमों की अनदेखी! प्रतिबंध के बावजूद बारिश में चल रहा डामरीकरण
Harrison Masih | Jun 25, 2025, 18:02 IST
Asphalting continues in rain despite ban mungeli the sootr
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के खम्हरिया से तरईगांव तक 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने विभागीय आदेशों और निर्माण मानकों को नजरअंदाज करते हुए काम को मनमाने ढंग से अंजाम दिया है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के खम्हरिया से तरईगांव तक 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। 2.33 करोड़ रूपए की लागत से बन रही इस सड़क को लेकर आरोप है कि ठेकेदार ने विभागीय आदेशों और निर्माण मानकों को नजरअंदाज करते हुए काम को मनमाने ढंग से अंजाम दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण की निर्धारित समय-सीमा 30 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य अब तक अधूरा है।
ये खबर भी पढ़ें... मोवा ओवरब्रिज पर घटिया डामरीकरण केस में EE सहित 5 इंजीनियर सस्पेंड
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 15 जून से बारिश के मौसम में डामरीकरण पर रोक लगाई है। फिर भी विभाग के एसडीओ मनोज जैन की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य लगातार जारी है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश छेदैय्या ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर दावा किया कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि गिट्टी में मुरुम मिलाकर उसे पेट्रोल से धोने पर घटिया निर्माण की सच्चाई उजागर हो रही है। उनका आरोप है कि डामरीकरण का काम बरसात में जानबूझकर किया जा रहा है ताकि सड़क दो महीने में ही खराब हो जाए और बाद में मरम्मत के नाम पर ठेकेदारों को दोबारा फायदा पहुंचाया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली नगर पालिका बेहाल, करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील
साइट इंजीनियर महेश सिंह ने दावा किया कि “ग्रामीणों के कहने पर कार्य हो रहा है।” इस तर्क पर सवाल उठते हैं कि क्या अब सरकारी कार्य विभागीय नियमों को नजरअंदाज कर सिर्फ ग्रामीणों की मांग पर होंगे?
PWD मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जो खुद मुंगेली जिले से विधायक हैं, ने कहा कि बरसात में डामरीकरण की अनुमति नहीं है और मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं PWD के कार्यपालन अभियंता एसके सतपथी ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के किया गया कार्य उसकी जिम्मेदारी है और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर
सवाल यह उठता है: जब विभाग और मंत्री दोनों ही डामरीकरण पर रोक को स्वीकार कर रहे हैं, तो फिर जमीनी स्तर पर यह निर्माण किसके निर्देश पर किया जा रहा है?
यह मामला सिर्फ निर्माण गुणवत्ता से नहीं जुड़ा, बल्कि यह विभागीय पारदर्शिता, जवाबदेही और ठेकेदारों की मिलीभगत पर भी सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में इस पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली की DFO शमा कुरैशी पर पैसे ना देने का आरोप, रेंजर ने कहा- चिकन-किराना मंगाया, एक लाख नहीं दे रहीं, मांगो तो गाली देती हैं
मुंगेली बारिश में डामरीकरण | प्रतिबंध के बावजूद डामरीकरण | मुंगेली डामरीकरण | corruption in asphalting | corruption in mungeli asphalting | Mungeli News | CG News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... मोवा ओवरब्रिज पर घटिया डामरीकरण केस में EE सहित 5 इंजीनियर सस्पेंड
विभागीय प्रतिबंध के बावजूद हो रहा डामरीकरण
घटिया सामग्री का इस्तेमाल, कांग्रेस का विरोध
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली नगर पालिका बेहाल, करोड़ों के सफाई वाहन कबाड़ में तब्दील
साइड इंजीनियर का अजीब तर्क
मंत्री ने दी जांच की बात
ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर
सवाल यह उठता है: जब विभाग और मंत्री दोनों ही डामरीकरण पर रोक को स्वीकार कर रहे हैं, तो फिर जमीनी स्तर पर यह निर्माण किसके निर्देश पर किया जा रहा है?
यह मामला सिर्फ निर्माण गुणवत्ता से नहीं जुड़ा, बल्कि यह विभागीय पारदर्शिता, जवाबदेही और ठेकेदारों की मिलीभगत पर भी सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में इस पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... मुंगेली की DFO शमा कुरैशी पर पैसे ना देने का आरोप, रेंजर ने कहा- चिकन-किराना मंगाया, एक लाख नहीं दे रहीं, मांगो तो गाली देती हैं
मुंगेली बारिश में डामरीकरण | प्रतिबंध के बावजूद डामरीकरण | मुंगेली डामरीकरण | corruption in asphalting | corruption in mungeli asphalting | Mungeli News | CG News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari