छत्तीसगढ़ विधानसभा में भूपेश बघेल ने पूछे 89 सवाल, अमर अग्रवाल की परफॉर्मेंस जीरो
Arun Tiwari | Jul 13, 2026, 11:47 IST
विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल से ज्यादा समय हो गया है। यानी सरकार ने आधा रास्ता तय कर लिया है। द सूत्र ने पड़ताल की है कि विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस विधायकों का परफार्मेंस कैसा रहा। कांग्रेस ने तो सवाल उठाए ही हैं लेकिन बीजेपी विधायक भी पीछे नहीं रहे।
समझें क्या है पूरा मामला
- 13 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र
- कैसी रही विधायकों की परफॉर्मेंस
- बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे
- सरकार से अब तक पूछे गए साढ़े 12 हजार सवाल
- बीजेपी विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा
इन सत्रों में सरकार से साढ़े बारह हजार से ज्यादा सवाल पूछे गए। कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी के विधायक भी अपनी सरकार से सवाल पूछने में पीछे नहीं रहे।
वहीं कुछ विधायक ऐसे भी थे जिन्होंने महज कुछ सवाल पूछकर औपचारिकता ही पूरी की है। बीजेपी के एक विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा।
सरकार से पूछे साढ़े 12 हजार सवाल :
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ सिर्फ 89 सवाल ही उठाए हैं। हालांकि वे दूसरे विधायकों के सवालों में उनका सहयोग जरुर करते रहे हैं। बीजेपी के विधायक भी सरकार से सवाल पूछने में पीछे नहीं रहे हैं।
कभी कभी तो सरकार उनके जवाब देने में घिरी हुई नजर आती है। बीजेपी की तरफ से धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ने सबसे ज्यादा सवाल पूछे हैं। ये वो नेता हैं जिनके सवाल का जवाब देने के लिए मंत्रियों को पूरी तैयारी से आना पड़ता है।
यह विधायक कई बार सरकार को संकट में भी डाल देते हैं। बीजेपी के अमर अग्रवाल एकलौते ऐसे विधायक हैं जिन्होंने अब तक एक भी सवाल नहीं पूछा। सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले विधायक देखें तो इनमें बीजेपी के ही विधायक शामिल हैं।
कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस :
राघवेंद्र कुमार सिंह - 260
बालेश्वर साहू - 279
शेषराज हरवंश - 272
उमेश पटेल - 240
अंबिका मरकाम - 280
भूपेश बघेल - 89
भोलाराम साहू - 284
दलेश्वर साहू - 280
दिलीप लहरिया - 252
बीजेपी विधायकों का परफॉर्मेंस :
धर्मजीत सिंह - 280
धरमलाल कौशिक - 284
सुशांत शुक्ला - 271
भावना बोहरा - 284
अजय चंद्राकर - 284
राजेश मूणत - 245
संपत अग्रवाल - 232
अनुज शर्मा - 237
मोतीलाल साहू - 202
इनका सबसे कमजोर प्रदर्शन :
विक्रम उसेंडी,बीजेपी - 12
भूलन सिंह मरावी,बीजेपी - 17
भैयालाल राजवाड़े,बीजेपी - 18
उद्धेवरी पैकरा,बीजेपी - 23
रेणुका सिंह,बीजेपी - 24
विधायकों का रिपोर्ट कार्ड :
इस बार नकटी का मुद्दा भी अहम रहने वाला है। वहीं सत्ता पक्ष भी अपने कार्यों और उपलब्धियों को सदन में मजबूती से रखने की रणनीति बना रहा है। कुल मिलाकर यह सत्र हंगामेदार रहने वाला है। ऐसे में आठवां विधानसभा सत्र केवल नए सवालों और जवाबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि कार्यकाल के दूसरे हिस्से में सरकार और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही किस दिशा में आगे बढ़ती है।
विधानसभा में विधायकों की सक्रियता का यह रिपोर्ट कार्ड भी उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी : मानसून सत्र से पहले सवालों की बारिश
Cg assembly: छत्तीसगढ़ विधान सभा में सरकार पर उठे साढ़े 7 हजार सवाल, बीजेपी के चंद्राकर और कांग्रेस के महंत अव्वल
छत्तीसगढ़ मानसून सत्र:,कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर होगा निर्णय
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava