जिन Bed वालों को नौकरी से निकाला, वे भी होंगे काउंसिलिंग में शामिल

Marut raj | Published:
Share
BEd DEd Assistant Teacher Recruitment Case Bilaspur High Court the sootr
BEd DEd Assistant Teacher Recruitment Case Bilaspur High Court the sootr

B.Ed D.Ed Assistant Teacher Recruitment Case Bilaspur High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि 10 फरवरी से होने वाली काउंसिलिंग में B.ed डिग्री वाले उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने D.ed किया है।

B.Ed D.Ed Assistant Teacher Recruitment Case Bilaspur High Court : छत्तीसगढ़ में टीचर भर्ती विवाद पर हाईकोर्ट ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 10 फरवरी से होने वाली काउंसिलिंग में BED डिग्री वाले उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपनी डीएड डिप्लोमा का जिक्र नहीं किया है। साथ ही मामले में राज्य शासन से 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन

Bed डिग्रीधारियों ने लगाई याचिका

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर डीएड अभ्यर्थियों की भर्ती करने के लिए 2855 अभ्यर्थियों की लिस्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने शासन को आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन का समय दिया था।

इस पर राज्य शासन ने B.Ed. डिग्रीधारी शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने का आदेश जारी किया है। साथ ही 10 फरवरी से डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग करने का आदेश दिया है।

इधर, स्वाति देवांगन समेत कई Bed डिग्रीधारी उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में नए सिरे से याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि याचिकाकर्ता भी शिक्षा विभाग की उस काउंसिलिंग में शामिल होना चाहते हैं, जिसमें डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी।

ये खबर भी पढ़ें... IPS जीपी सिंह के खिलाफ एक और केस खारिज... केंद्र से जुड़ा है मामला

याचिका में दिया गया है ये तर्क

याचिका में बताया गया कि याचिकाकर्ताओं ने B.Ed. से पहले डीएड डिप्लोमा भी किया है, लेकिन पहले अपने आवेदन में इसका जिक्र नहीं कर पाए थे। इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एके प्रसाद ने कहा कि केस में मेरिट्स पर कोई निर्देश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, काउंसिलिंग में याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को भी शामिल करने की अनुमति दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... 50 बागियों ने बिगाड़ा कांग्रेस का चुनावी समीकरण, पार्टी ने बाहर निकाला

नौकरी से 2897 सहायक शिक्षकों को निकाला गया

छत्तीसगढ़ के 2,897 शिक्षकों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने नौकरी से निकाल दिया। लगभग 12 से 16 महीने इनकी नौकरी को बीत चुके थे। अब ये सभी समायोजन (एडजस्टमेंट) यानी नौकरी के बदले नौकरी की मांग लेकर पिछले एक महीने से प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन आचार संहिता के कारण उन्हें अपना आंदोलन स्थगित करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें... लड़की देखकर बिगड़ा बैलेंस... 3 नाबालिग दोस्तों की मौत

Tags:
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • Bilaspur High Court order
  • Bilaspur High Court
  • bilaspur news in hindi
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • bilaspur high court decision
  • b.ed
  • बीएड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर