बीजापुर हादसा: नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौत,नशे में धुत ड्राइवर ने रौंदा
Harrison Masih | Sept 26, 2025, 16:49 IST
Harry - 2025-09-26T164615.443
बीजापुर में नवरात्र दर्शन के लिए निकली कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की सड़क हादसे में मौत हो गई। नशे में धुत ड्राइवर, बिना इंश्योरेंस का वाहन और प्रशासन की लापरवाही ने इस घटना को और भी सवालों के घेरे में ला दिया है।
Bijapur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नवरात्र पर्व के दौरान दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 23 सितंबर की शाम एजुकेशन सिटी इलाके में एक तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने सड़क पर चल रहे आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
साक्षी नक्का अपने साथियों के साथ पैदल दंतेवाड़ा माता के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
गिरफ्तार ड्राइवर शंकर ने पुलिस और मीडिया के सामने स्वीकार किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी। उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ “अंडा-सब्जी खाने” के लिए जल्दबाजी में निकला था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव: पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली छात्रा को कार ने रौंदा,IAS की तैयारी कर रही थी महिमा
ज्ञानगुड़ी निवासी साक्षी नक्का एकलव्य विद्यालय कन्या आश्रम में 12वीं की छात्रा थी। कराटे खेल में उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की थी। बीजापुर की खेल प्रतिभाओं में साक्षी का नाम खास तौर पर लिया जाता था, लेकिन इस हादसे ने उसकी जिंदगी और सपनों को समय से पहले ही खत्म कर दिया।
जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल हाइड्रा वाहन (CG04 MB 1402) का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था। यह वाहन रायपुर स्थित बाबा कंस्ट्रक्शन जनरल सप्लायर का है और याना एसोसिएट की पाइपलाइन परियोजना में उपयोग हो रहा था। इससे वाहन मालिक और कंपनी की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की तड़प-तड़पकर मौत,देखने भी नहीं आए डॉक्टर-नर्स
हादसे के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी संघ प्रशासन पर भड़क उठे। उनका आरोप है कि शहर में स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसी वजह से चोरी और सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त नहीं की गईं, तो वे आंदोलन करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में साउथ अफ्रीकी छात्र की मौत से मचा हड़कंप.. जांच में जुटा प्रशासन
बीजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन मालिक और ड्राइवर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस दर्दनाक हादसे के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
हादसा कैसे हुआ?
शराब के नशे में था ड्राइवर
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव: पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली छात्रा को कार ने रौंदा,IAS की तैयारी कर रही थी महिमा
कराटे में उभरता सितारा थी साक्षी
वाहन मालिक और कंपनी की लापरवाही
ये खबर भी पढ़ें... सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की तड़प-तड़पकर मौत,देखने भी नहीं आए डॉक्टर-नर्स
बीजापुर में श्रद्धालुओं को रौंदा: मुख्य बातें1. कराटे चैंपियन साक्षी की मौतनवरात्र दर्शन के लिए जा रही 12वीं की छात्रा और नेशनल कराटे चैंपियन साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई।2. श्रद्धालुओं को कुचलता हाइड्रा वाहनतेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने आठ श्रद्धालुओं को कुचल दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।3. नशे में धुत था ड्राइवरगिरफ्तार ड्राइवर शंकर ने कबूल किया कि उसने महुआ शराब पी रखी थी और जल्दबाजी में गाड़ी चला रहा था।4. वाहन मालिक और कंपनी की लापरवाहीवाहन का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था, फिर भी वह याना एसोसिएट्स की परियोजना में चल रहा था।5. नगरवासियों का गुस्सास्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई, खराब स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी को हादसे बढ़ने की बड़ी वजह बताया। |
नगरवासियों का गुस्सा
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में साउथ अफ्रीकी छात्र की मौत से मचा हड़कंप.. जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस की जांच जारी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA