नक्सलियों को सता रहा एनकाउंटर का खौफ, मौत से डर कर 22 ने किया सरेंडर
Marut raj | Published:
Bijapur district naxalites surrender the sootr
Bijapur district naxalites surrender : साल 2025 में 3 महीने के अंदर ही बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 107 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।
Bijapur district naxalites surrender : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
जितनी चाहोगे उतनी मिलेगी शराब... मिलावटी मत पिया करो
जानकारी के अनुसार इनमें AOB ( आंध्र ओडिशा बॉर्डर ), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) समेत प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं। दरअसल बीजापुर में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने पहुंचकर इन्होंने हथियार डाले हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर थे। हत्या, लूट, आगजनी, IED प्लांट करना, जवानों को एंबुश में फंसाना, रेकी करना जैसे काम किया करते थे।
नेशनल प्लेयर की 9वीं क्लास में सप्लीमेंट्री आई, फांसी लगाकर दी जान
साल 2025 में 3 महीने के अंदर ही बस्तर के बीजापुर जिले में ही 107 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है, जबकि, 143 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 82 नक्सली मारे गए हैं।
वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी
बीजापुर नक्सली न्यूज | बीजापुर नक्सली | छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर | Bijapur Naxalite attack | Bijapur Naxalite violence | Naxalite surrender | Naxalite surrender in Dantewada
जितनी चाहोगे उतनी मिलेगी शराब... मिलावटी मत पिया करो
AOB और TSC कैडर के नक्सली शामिल
नेशनल प्लेयर की 9वीं क्लास में सप्लीमेंट्री आई, फांसी लगाकर दी जान
107 नक्सलियों ने किया 3 महीने में सरेंडर
वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी
FAQ
- बीजापुर में 22 नक्सलियों ने क्यों हथियार डाले ?
बीजापुर में 22 नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे जाने के भय से हिंसा का रास्ता छोड़ दिया और पुलिस के सामने हथियार डाले। - सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से कौन-कौन से कैडर के सदस्य शामिल हैं ?
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी), प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, और पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं। - 2025 में बीजापुर जिले में अब तक कितने नक्सलियों ने सरेंडर किया है ?
2025 में तीन महीने के अंदर बीजापुर जिले में कुल 107 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
बीजापुर नक्सली न्यूज | बीजापुर नक्सली | छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर | Bijapur Naxalite attack | Bijapur Naxalite violence | Naxalite surrender | Naxalite surrender in Dantewada
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari