हिंद कोल और इंद्रमनी ग्रुप में GST की रेड, बिलासपुर के कोल कारोबारी निशाने पर, दो दिन में ₹27.50 करोड़ सरेंडर

Harrison Masih | Dec 16, 2025, 13:31 IST
Share
bilaspur-gst-raid-coal-business-tax-evasion-cg
bilaspur-gst-raid-coal-business-tax-evasion-cg

बिलासपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हिंद कोल ग्रुप और इंद्रमनी ग्रुप समेत कई कोल वाशरी और कार्यालयों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड की जांच की गई। कोयला कारोबारियों ने 27.50 करोड़ रुपए का टैक्स सरेंडर किया था।

Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा और कस दिया है। 15 दिसंबर को स्टेट जीएसटी की टीम ने एक बार फिर बड़े कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान हिंद कोल ग्रुप और इंद्रमनी ग्रुप से जुड़े कुल पांच से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई।

हिंद कोल ग्रुप और इंद्रमनी ग्रुप के ठिकानों पर जांच

स्टेट जीएसटी टीम ने हिंद कोल ग्रुप की गतौरा, हिंडाडीह और बलौदा स्थित कोल वाशरी के साथ-साथ कंपनी के ऑफिस में दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी सर्चिंग की गई।

हिंद कोल ग्रुप के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल हैं। वहीं, इंद्रमनी ग्रुप के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल के दो ठिकानों सहित कुल पांच जगहों पर जीएसटी टीम ने कार्रवाई की।

ये खबरें भी पढ़ें...

Bilaspur GST raid: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल समेत 11 ठिकानों पर GST की रेड, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ किए सरेंडर

25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

दो दिन पहले भी हुई थी बड़ी रेड

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ही स्टेट जीएसटी सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर से आई टीम ने बिलासपुर के तीन बड़े कोयला कारोबारियों- महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इस कार्रवाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के परिवार से जुड़े कारोबार का नाम भी सामने आया था।

लेन-देन और इनकम रिकॉर्ड खंगाले

सोमवार सुबह से लेकर देर रात तक छत्तीसगढ़ GST के अफसरों ने कोल कंपनियों के लेन-देन, इनकम रिकॉर्ड और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की एक साथ जांच की। सूत्रों के मुताबिक, शहर के बड़े कोल कारोबारियों पर लंबे समय से जीएसटी विभाग की नजर थी।

बड़े पैमाने पर अनियमितता और टैक्स चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।

कोल मिक्सिंग और टैक्स हेराफेरी का शक

अधिकारियों की शुरुआती जांच में कोल वाशरी में बड़े स्तर पर कोल मिक्सिंग और टैक्स में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे। कारोबार से होने वाली आय की तुलना में टैक्स कम जमा होने के बाद रायपुर की डायरेक्ट टीम ने कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर रेड की।

हालांकि, जांच के दौरान अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए। जानकारों का कहना है कि कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं और टैक्स चोरी के ठोस सबूत भी सामने आए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री में विभाग की दबिश, बड़ी मात्रा में कच्चा सामान बरामद

CGST raid: ग्वालियर में पूर्व मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर छत्तीसगढ़ GST की रेड, पकड़ी डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी

देश के कई राज्यों से जुड़े हैं कारोबार के तार

सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर के तीन बड़े कोल कारोबारी लंबे समय से जीएसटी विभाग की सीधी निगरानी में थे। इनके कारोबार का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ है। इसी वजह से जांच को गंभीरता से लेते हुए एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

27.50 करोड़ रुपए का सरेंडर

जीएसटी कार्रवाई के दबाव में बीते दो दिनों में तीन बड़े कोयला कारोबारियों ने कुल 27 करोड़ 50 लाख रुपए का टैक्स सरेंडर किया है।
– महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपए
– फील ग्रुप ने 11 करोड़ रुपए
– पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए

इस तरह तीनों कारोबारियों ने मिलकर 27.50 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। जानकारी के मुताबिक, महावीर कोल वाशरी का संबंध एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से जुड़ा हुआ है।

फिलहाल स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Tags:
  • बिलासपुर
  • GST raid
  • छत्तीसगढ़ GST की रेड
  • CGST raid
  • Bilaspur GST raid
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा