सूदखोर खा रहे पेंशन, रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा कर रही हवलदार की पत्नी

Pravesh Shukla | Jul 06, 2025, 17:38 IST
Share
File name bilaspur-hawala-rpf-pension-looting-case bilaspur-hawala-rpf-pension-looting-case the sootr
File name bilaspur-hawala-rpf-pension-looting-case bilaspur-hawala-rpf-pension-looting-case the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। आरपीएफ के हवलदार की मौत के बाद उसकी पेंशन सूदखोर लूट रहे हैं। जिस वजह से उनकी पत्नी को प्लेफॉर्म पर भीख मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। आरपीएफ के हवलदार की मौत के बाद उसकी पेंशन सूदखोर लूट रहे हैं। जिस वजह से उनकी पत्नी को प्लेफॉर्म पर भीख मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है। यह महिला दिनभर स्टेशन से गुजरने वाले लोगों से दिन भर भीख मांगती है, ताकि उसके दो वक्त के खाने का इंतजाम हो सके। आरपीएफ के जवान की मदद से तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन सूदखोर महिला ने अपनी साख का इस्तेमाल कर मामले को रफा-दफा करा दिया।

पढ़ें: राजधानी के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर की अश्लील हरकतें... FIR दर्ज

अनपढ़ होने की वजह से नहीं मिली नौकरी

पीड़ित बुजुर्ग महिला का नाम बैसाखी बाई है गुरुम है, जो कि नेपाल की रहने वाली है। उसके पति आस बहादुर RPF में पदस्थ थे। करीब 10 साल पहले ड्यूटी के दौरान जहरीले जीव के काटने से आस बहादुर की मौत हो गई थी। उस वक्त उनका बच्चा बेहद छोटा था और अनपढ़ होने की वजह से पत्नी को नौकरी नहीं मिल सकी, लेकिन पेंशन हर महीने उन्हें मिल रही थी।

पढ़ें: खुशखबरी: नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस शहर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

30 हजार रुपए लिए थे उधार

कुछ दिनों बाद बैसाखी बाई के बेटे की भी मौत हो गई। आर्थिक संकट के दौर में उन्होंने आरपीएफ कॉलोनी में रहने वाली कुसुम नेपाली से 30 हजार रुपए उधार लिए। कुछ समय तक वो 2 से 3 हजार रुपए हर महीने देती रही। इसके बाद कुसुम नेपाली ने उनकी पासबुक, पीपीओ नंबर, पैन कार्ड और आधार – सारे दस्तावेज अपने पास रख लिए।

पढ़ें: 'SUGAM' हुई प्रक्रिया, अब एक क्लिक से मिलेगी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी

भीख मांगकर कर रही गुजारा

अब कुसुम हर महीने बैसाखी बाई को लेकर बैंक जाती है और विदड्रॉल फॉर्म भरकर उसका अंगूठा लगवाकर पेंशन की पूरी रकम अपने पास रख लेती है। बैसाखी को सिर्फ 2-3 हजार रुपए देकर उसे वापस स्टेशन पर भीख मांगने के लिए छोड़ देती है। बीते कई साल से आस बहादुर की पत्नी बैसाखी इसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भीख मांगकर किसी तरह अपना पेट पाल रही है।

पढ़ें: दिव्यांगता के आंकलन के लिए एमपी के इस शहर में जाते हैं छत्तीसगढ़ के दिव्यांग, 25 साल में नहीं सुधरे इंतजाम

सूदखोर महिला का रेलवे की जमीन पर कब्जा

जानकारी के मुताबिक कुसुम नेपाली आरपीएफ कॉलोनी के सामने रहती है। यहां उसने रेलवे की 3 हजार वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। आसपास की जमीन पर अपनी कार और बाइक के लिए पार्किंग तक बना रखी है।

बिलासपुर न्यूज, सूदखोरी, पुलिसकर्मी, पेंशन की लूट, लूट, जबरन वसूली,क्राइम न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, सीजी न्यूज, बिलासपुर, बिलासपुर में सूदखोर,Bilaspur News, Usury, Policeman, Pension Robbery, Loot, Extortion, Crime News, Chhattisgarh News, CG News, Bilaspur

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • बिलासपुर
  • extortion
  • सूदखोरी
  • जबरन वसूली
  • crime news
  • बिलासपुर में सूदखोर
  • पेंशन
  • Loot
  • सूदखोर
  • Usury
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज