बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार

Harrison Masih | Sept 22, 2025, 17:10 IST
Share
bilaspur-highway-birthday-celebration-sword-case-15-arrested the sootr
bilaspur-highway-birthday-celebration-sword-case-15-arrested the sootr

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर दोस्तों के साथ तलवार से केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 15 युवकों को पकड़ लिया है।

Bilaspur NH Birthday celebration: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर देर रात बदमाश प्रवृत्ति के युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। यहां 15 युवकों ने मिलकर अपने दोस्त का बर्थडे मनाया। लेकिन इस सेलिब्रेशन का तरीका बेहद खतरनाक और कानून तोड़ने वाला था। युवकों ने बीच सड़क पर एक्टिवा खड़ी कर उसकी सीट पर केक रखा और तलवार से काटा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और सड़क पर नाच-गाना भी हुआ।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सभी 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 9 नाबालिग बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 15-20 लग्जरी कारों का काफिला सड़कों पर दौड़ा,NH पर जाम लगाकर स्टंटबाजी,18 रईसजादे गिरफ्तार

कैसे हुआ तलवार वाला बर्थडे सेलिब्रेशन

20 सितंबर की रात खैरखूंडी गांव के 15 युवक घूमने निकले। इस दौरान वे बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रानीगांव के पास रुके। यहां एक्टिवा की सीट पर केक रखा गया। जैसे ही बर्थडे बॉय ‘जानू’ पहुंचा, उसने तलवार से केक काटा। दोस्तों ने उस वक्त आतिशबाजी की और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। एक युवक को तो तलवार उठाकर कंधे पर बैठा भी लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे जाम कर रील बनाने वाले रईसजादों की गाड़ियां जब्त,पुलिस ने दर्ज की FIR

इंस्टाग्राम पर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया ट्रेस

युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और बाद में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखा कि ‘जानू’ तलवार से केक काट रहा है और उसके साथी नाचते-गाते माहौल को और उग्र बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और पहचान कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें... नेशनल हाईवे पर मवेशियों की मौत: पहली बार मवेशी मालिकों पर दर्ज हुई FIR,हाईकोर्ट भी सख्त

पुलिस की कार्रवाई – 15 गिरफ्तार, 9 नाबालिग

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर-दबोचा। गिरफ्तार युवकों में से 9 नाबालिग हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत केस दर्ज किया है। तलवार और एक्टिवा को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश कैवर्त्य, कमलेश कुमार सरवन, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केंवट, अभ्युदय भारद्वाज आदि शामिल हैं।

बिलासपुर NH पर हाईवे पर बर्थ डे पार्टी: जानें मुख्य बातें

  1. तलवार से काटा केक – बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर युवकों ने एक्टिवा की सीट पर केक रखकर तलवार से काटा और जमकर आतिशबाजी की।
  2. वीडियो हुआ वायरल – बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया, जिसमें जानू नाम का युवक तलवार से केक काटते नजर आया।
  3. 15 युवक गिरफ्तार – पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें से 9 नाबालिग हैं।
  4. हथियार और एक्टिवा जब्त – पुलिस ने तलवार और एक्टिवा जब्त की तथा सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
  5. सड़क पर बर्थडे ट्रेंड पर रोक सवालों में – पुलिस की कार्रवाई के बावजूद सड़क पर इस तरह के खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त,राज्य सरकार से मांगा जवाब

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी भी याद दिलाई

बिलासपुर हाईकोर्ट ने हाल ही में सड़कों पर स्टंट और गुंडागर्दी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि पुलिस को ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दूसरों के लिए सबक बन सके।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह बर्थडे मनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। पहले बाइक स्टंट और अब तलवार से केक काटना युवाओं में दिखावा और वर्चस्व जताने का नया तरीका बनता जा रहा है। लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

यह घटना फिर साबित करती है कि सड़क पर कानून तोड़कर स्टंट या बर्थडे पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्ती जरूरी है। वरना ऐसे खतरनाक ट्रेंड दूसरों की जान तक खतरे में डाल सकते हैं।

Tags:
  • Bilaspur
  • बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे
  • तलवार से काटा केक
  • हाईवे पर बर्थ डे
  • Bilaspur NH Birthday celebration
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा