रेलवे स्टेशन में कैंसर पीड़ित महिला की मौत पर हाईकोर्ट सख्त,परिवार को 3 लाख मुआवजा देने का आदेश
Harrison Masih | Aug 28, 2025, 21:20 IST
bilaspur-railway-woman-died-hc-compensation the sootr
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस समय पर न मिलने से कैंसर पीड़ित महिला की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की लापरवाही से कैंसर पीड़ित महिला की मौत के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने राज्य शासन और रेलवे दोनों को जिम्मेदार मानते हुए पीड़ित परिवार को कुल 3 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। इसमें 1 लाख रुपए रेलवे और 2 लाख रुपए राज्य सरकार को देना होगा।
ये खबर भी पढ़ें... आई लव यू कहना यौन अपराध नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील
62 वर्षीय महिला, बुढ़ार (एमपी) की रहने वाली थीं और कैंसर से पीड़ित थीं। 18 मार्च 2025 को वे अपने परिजनों के साथ ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल कोच से रायपुर से बिलासपुर आ रही थीं। बिलासपुर स्टेशन पर उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी।
स्ट्रेचर से महिला को प्लेटफॉर्म से बाहर तक लाया गया, लेकिन वहां करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस आने पर भी चालक ने मौत हो जाने के बाद ले जाने से इनकार कर दिया। अंततः परिजनों ने निजी वाहन से शव को ले जाया।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी जमीन पर नहीं मिलेगा खेती का हक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
मृतका के परिवार को कुल 3 लाख रुपए का मुआवजा। भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एंबुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश। सुनवाई के दौरान रेलवे की ओर से 1 लाख रुपए की राशि जमा भी कर दी गई।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा डिग्रीधारकों को भी मिलेगा मौका
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई
यह मामला दिखाता है कि आपात स्थिति में लापरवाही कितनी घातक साबित हो सकती है। हाईकोर्ट का यह आदेश न केवल पीड़ित परिवार को राहत देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जनता की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह फैसला आने वाले समय में रेलवे और राज्य सरकार के लिए जवाबदेही तय करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का दबाव बनाएगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... आई लव यू कहना यौन अपराध नहीं... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील
कैंसर पीड़ित महिला की मौत कैसे हुई?
स्ट्रेचर से महिला को प्लेटफॉर्म से बाहर तक लाया गया, लेकिन वहां करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस आने पर भी चालक ने मौत हो जाने के बाद ले जाने से इनकार कर दिया। अंततः परिजनों ने निजी वाहन से शव को ले जाया।
ये खबर भी पढ़ें... सरकारी जमीन पर नहीं मिलेगा खेती का हक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
कोर्ट की नाराजगी
चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार की मुफ्त स्वास्थ्य योजनाएं होने के बावजूद लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इमरजेंसी में एंबुलेंस उपलब्ध न होना गंभीर लापरवाही है। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, लेकिन दोनों ने लापरवाही दिखाई।
कोर्ट का आदेश
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा डिग्रीधारकों को भी मिलेगा मौका
रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत मामले की 5 मुख्य बातें
|
क्यों महत्वपूर्ण है यह फैसला?
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava