बर्ड फ्लू को लेकर दिल्ली की टीम आई , इंफेक्टेड जोन का किया निरीक्षण

Marut raj | Updated:
Share
Bird Flu Raigarh Government Poultry Farm the sootr
Bird Flu Raigarh Government Poultry Farm the sootr

Bird Flu Raigarh Government Poultry Farm : दिल्ली और रायपुर एम्स की टीम रायगढ़ पहुंची। यहां दिल्ली की टीम ने पॉल्ट्री फार्म से 1 KM के दायरे और रायपुर एम्स के डाॅक्टरों ने अस्पतालों का जायजा लिया।

Bird Flu Raigarh Government Poultry Farm : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद उसके नियंत्रण के लिए दिल्ली और रायपुर एम्स की टीम रायगढ़ पहुंची। यहां दिल्ली की टीम ने पॉल्ट्री फार्म से 1 KM के दायरे और रायपुर एम्स के डाॅक्टरों ने अस्पतालों का जायजा लिया।

बर्ड फ्लू के मामले में नियंत्रण की मॉनिटरिंग के लिए दिल्ली से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की टीम और एम्स से डॉक्टरों की टीम ने संक्रमण प्राप्त पॉल्ट्री फार्म और आस-पास एक किमी के इंफेक्टेड जोन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सैनिटाइजेशन के साथ ही डोर-टू-डोर घरों में जाकर आकस्मिक जांच की।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन

सर्दी-बुखार के मरीजों की निगरानी के निर्देश

एम्स से पहुंची डॉक्टरों की टीम द्वारा अस्पतालों में पहुंचने वाले सर्दी-बुखार के मरीजों की निगरानी के लिए विशेष तौर पर कहा गया है। इसके साथ ही आवश्यक रोग निरोधी दवाओं के स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द...कई ट्रेनों का रूट बदला

अस्पताल और मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण

रायपुर एम्स के डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी और आइसोलेशन वार्डों का जायजा लिया। सभी जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश दिए।

एम्स की टीम ने पूरे जिले के स्वास्थ्य अमले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर बर्ड फ्लू को लेकर बरतने वाले एहतियात के बारे में जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें... राम के नाम पर भूपेश सरकार ने खर्च किए 100 करोड़, कमेटी करेगी जांच

FAQ

  1. रायगढ़ में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए कौन सी टीम पहुंची ?
    रायगढ़ में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए दिल्ली और रायपुर एम्स की टीम पहुंची। दिल्ली की टीम ने पॉल्ट्री फार्म के आस-पास 1 किमी के दायरे का निरीक्षण किया, जबकि रायपुर एम्स के डॉक्टरों ने अस्पतालों का जायजा लिया।
  2. बर्ड फ्लू के मामले में नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?
    बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए पॉल्ट्री फार्म और आस-पास के क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया गया और डोर-टू-डोर घरों में आकस्मिक जांच की गई। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को सर्दी-बुखार के मरीजों की निगरानी और आवश्यक दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए।
  3. एम्स की डॉक्टरों की टीम ने किसका निरीक्षण किया और क्या निर्देश दिए ?
    एम्स की डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी और आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया और सभी जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही, बर्ड फ्लू को लेकर एहतियात बरतने की जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी का किया मर्डर, घर में घुसकर गला रेता

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • bird flu humans
  • इंसानों में बर्ड फ्लू
  • fear of bird flu
  • बर्ड फ्लू की आशंका
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • bird flu
  • बर्ड फ्लू
  • bird flu case
20 हजार वर्गमीटर की सीमा से सिर्फ 623 वर्गमीटर कम निर्माण, अनंता रिसोर्ट को क्लीन चिट पर सवाल

By Mukesh Sharma

20 हजार वर्गमीटर की सीमा से सिर्फ 623 वर्गमीटर कम निर्माण, अनंता रिसोर्ट को क्लीन चिट पर सवाल
छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में फिसड्डी पढ़ाई लिखाई को सुधारने एक और नया प्रयोग, निजी हाथों में 30 साल की लीज पर जाएंगे 207 स्कूल
देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

देवउठनी एकादशी पर खाटूश्यामजी जाने वालों को राहत, जयपुर-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल संभव, एक दर्जन से अधिक अफसरों की पोस्टिंग बदलने की चर्चा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में IAS-IPS की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल संभव, एक दर्जन से अधिक अफसरों की पोस्टिंग बदलने की चर्चा
राजस्थान के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना टली, अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के 4 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना टली, अब 17 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
राजस्थान में 45 हजार पदों की भर्ती पर विवाद: डोटासरा बोले- युवाओं से सरकार ने किया धोखा, नियमित नौकरी की जगह संविदा पर भर्ती

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 45 हजार पदों की भर्ती पर विवाद: डोटासरा बोले- युवाओं से सरकार ने किया धोखा, नियमित नौकरी की जगह संविदा पर भर्ती
फर्जी MBBS डिग्री पर 3 साल 8 महीने तक पंजीयन, शिकायत आई तब खुला खेल, मेडिकल काउंसिल की जांच पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

फर्जी MBBS डिग्री पर 3 साल 8 महीने तक पंजीयन, शिकायत आई तब खुला खेल, मेडिकल काउंसिल की जांच पर सवाल