क्या कॉकरोचों का शिकार बन गए अमित मालवीय, सोशल मीडिया में दीपक महस्के की ताजपोशी
Arun Tiwari | Aug 17, 2026, 20:32 IST
harry - 2026-08-17T202348.401अमित मालवीय बीजेपी आईटी सेल
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की डिजिटल टीम में बड़ा बदलाव किया है। करीब 11 साल बाद अमित मालवीय को आईटी सेल और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी से हटाकर दीपक महस्के को संयोजक बनाया गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। लंबे समय से सोशल मीडिया की कमान संभाल रहे अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है।
इस बदलाव ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया में ही अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या अमित मालवीय कॉकरोचों का शिकार हो गए हैं।
माना जा रहा है कि कॉकरोचों के आंदोलन को अमित मालवीय बीजेपी के सोशल प्लेटफॉर्म से मैनेज नहीं कर पाए और न ही उसका जवाब दे पाए। अमित मालवीय के एक्स पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर फिर भी उनकी छुट्टी हो गई।
जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नितिन नवीन की नई टीम के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
मालवीय ने खास तौर पर दीपक महस्के को आईटी सेल की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी की नई टीम ऐसे समय में बनी है, जब पार्टी को संगठन का विस्तार करने और अपने संदेश को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ना है।
उन्होंने नई टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मालवीय ने दीपक महस्के के साथ-साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पिछले करीब एक दशक में उन्होंने इन नेताओं के साथ करीब से काम किया है और उन्हें भरोसा है कि नई टीम के नेतृत्व में बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन और मजबूत होगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों का भी आभार जताया, जो उनके राजनीतिक सफर के उतार-चढ़ाव के दौरान उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। मालवीय का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आईटी सेल की जिम्मेदारी बीजेपी में बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका मानी जाती है।
अमित मालवीय के आईटी सेल प्रमुख के पद से हटने को बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।
हालांकि, अपनी पहली प्रतिक्रिया में मालवीय ने किसी तरह की नाराजगी जाहिर करने के बजाय नई टीम और नए आईटी सेल प्रमुख को शुभकामनाएं देकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है।
अमित मालवीय 11 साल तक बीजेपी की सोशल मीडिया के अहम रणनीतिकार रहे। डिजिटल रणनीति से राजनीति को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण रोल माना जाता है। उनके दौर में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बहुत मजबूत की।
किसी भी मुद्दे पर तत्काल प्रतिक्रिया देना,नैरेटिव बनाना और उसको लाखों लोगों तक पहुंचाना, इसमें अमित मालवीय की महारथ मानी जाती थी। मालवीय के दौर में ही बूथ से लेकर स्थानीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जोड़ना उनकी डिजिटल रणनीति का हिस्सा रहा है।
वे एक आक्रामक रणनीतिकार माने जाते थे। विपक्ष के हमलों का तुरंत जवाब देना और बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखना उनकी खास योग्यता मानी जाती थी। अमित के एक्स पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी 50 हजार फॉलोवर्स हैं।
अमित मालवीय की जगह आईटी सेल की कमान संभालने वाले दीपक महस्के का संबंध छत्तीसगढ़ से है। वह पार्टी की मीडिया और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
वे छत्तीसगढ़ में भी आईटी सेल के प्रमुख की भूमिका संभाल चुके हैं। हाल के वर्षों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था। दीपक की ताजपोशी से यह माना जा रहा है कि बीजेपी ने जेनजी के दौर में अपनी रणनीति बदलने की तरफ कदम बढ़ाया है।
अब रील,मीम्स जैसे माध्यमों से लोगों के बीच पहुंचा जा रहा है। अब सोशल मीडिया का बूम आ गया है। जिस तरह से कॉकरोचों का आंदोलन हुआ, उसकी बड़ी वजह सोशल मीडिया ही मानी जा रही है।
ऐसे में बीजेपी अब नई सोशल मीडिया की तरफ आगे बढ़ गई है। दीपक के फेसबुक पर 12 हजार फॉओवर्स हैं। फिलहाल उनका पेज भी उतना एक्टिव नजर नहीं आता है। अब उन पर राष्ट्रीय स्तर की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी आ गई है।
MP के आशीष और भंडारी बीजेपी मीडिया सह संयोजक, CG के दीपक को सोशल मीडिया की कमान
सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम
नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR
कर्नाटक में बीजेपी आईटी सेल के खिलाफ FIR, कांग्रेस का आरोप- एनिमेटेड वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू संस्कृति के खिलाफ दिखाया
इस बदलाव ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया में ही अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या अमित मालवीय कॉकरोचों का शिकार हो गए हैं।
माना जा रहा है कि कॉकरोचों के आंदोलन को अमित मालवीय बीजेपी के सोशल प्लेटफॉर्म से मैनेज नहीं कर पाए और न ही उसका जवाब दे पाए। अमित मालवीय के एक्स पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर फिर भी उनकी छुट्टी हो गई।
अमित ने दी दीपक म्हस्के को बधाई :
मालवीय ने खास तौर पर दीपक महस्के को आईटी सेल की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी की नई टीम ऐसे समय में बनी है, जब पार्टी को संगठन का विस्तार करने और अपने संदेश को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ना है।
उन्होंने नई टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मालवीय ने दीपक महस्के के साथ-साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पिछले करीब एक दशक में उन्होंने इन नेताओं के साथ करीब से काम किया है और उन्हें भरोसा है कि नई टीम के नेतृत्व में बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन और मजबूत होगा।
उन्होंने अपनी पोस्ट में उन लोगों का भी आभार जताया, जो उनके राजनीतिक सफर के उतार-चढ़ाव के दौरान उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। मालवीय का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आईटी सेल की जिम्मेदारी बीजेपी में बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका मानी जाती है।
अमित मालवीय के आईटी सेल प्रमुख के पद से हटने को बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।
हालांकि, अपनी पहली प्रतिक्रिया में मालवीय ने किसी तरह की नाराजगी जाहिर करने के बजाय नई टीम और नए आईटी सेल प्रमुख को शुभकामनाएं देकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया है।
11 साल बाद बदलाव :
किसी भी मुद्दे पर तत्काल प्रतिक्रिया देना,नैरेटिव बनाना और उसको लाखों लोगों तक पहुंचाना, इसमें अमित मालवीय की महारथ मानी जाती थी। मालवीय के दौर में ही बूथ से लेकर स्थानीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जोड़ना उनकी डिजिटल रणनीति का हिस्सा रहा है।
वे एक आक्रामक रणनीतिकार माने जाते थे। विपक्ष के हमलों का तुरंत जवाब देना और बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखना उनकी खास योग्यता मानी जाती थी। अमित के एक्स पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी 50 हजार फॉलोवर्स हैं।
जेन जी के दौर में बदली रणनीति :
वे छत्तीसगढ़ में भी आईटी सेल के प्रमुख की भूमिका संभाल चुके हैं। हाल के वर्षों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था। दीपक की ताजपोशी से यह माना जा रहा है कि बीजेपी ने जेनजी के दौर में अपनी रणनीति बदलने की तरफ कदम बढ़ाया है।
अब रील,मीम्स जैसे माध्यमों से लोगों के बीच पहुंचा जा रहा है। अब सोशल मीडिया का बूम आ गया है। जिस तरह से कॉकरोचों का आंदोलन हुआ, उसकी बड़ी वजह सोशल मीडिया ही मानी जा रही है।
ऐसे में बीजेपी अब नई सोशल मीडिया की तरफ आगे बढ़ गई है। दीपक के फेसबुक पर 12 हजार फॉओवर्स हैं। फिलहाल उनका पेज भी उतना एक्टिव नजर नहीं आता है। अब उन पर राष्ट्रीय स्तर की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी आ गई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चे की कमान, बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 2 नाम
नितिन नवीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता के खिलाफ FIR
कर्नाटक में बीजेपी आईटी सेल के खिलाफ FIR, कांग्रेस का आरोप- एनिमेटेड वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू संस्कृति के खिलाफ दिखाया
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel