कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए 5000 दावेदार, कुर्सियां केवल 41, क्या लागू होगा प्रियंका गांधी का 40% महिला फार्मूला?

Harrison Masih | Published:
Share
cg-congress-district-president-appointment-2025-women-participation-formula the sootr
cg-congress-district-president-appointment-2025-women-participation-formula the sootr

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 41 जिलों के लिए 5000 से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है- क्या प्रियंका गांधी का 40% महिला भागीदारी वाला फार्मूला इस बार लागू होगा?

Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिवाली से पहले 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए प्रदेशभर से 5000 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन भेजे हैं। कांग्रेस का दावा है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और इस बार युवाओं व साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी के 40% महिला भागीदारी वाले फार्मूले को लागू करेगी या नहीं। पार्टी ने कई बार सार्वजनिक मंचों से महिलाओं को संगठन में बराबर प्रतिनिधित्व देने की बात कही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहती है।

ये खबर भी पढ़ें... नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच एमपी कांग्रेस का बड़ा फैसला, कामकाज की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

सिर्फ 9% महिलाओं को मिला मौका

साल 2023 तक प्रदेश में कुल 36 जिलाध्यक्षों में से केवल 6 महिलाएं थीं। अब 2025 में यह आंकड़ा और घट गया है- 41 जिलाध्यक्षों में से सिर्फ 4 महिलाएं पद पर हैं। यानी महिला भागीदारी महज 9% रह गई है। वर्तमान में महिला जिलाध्यक्षों में बलौदाबाजार की सुमित्रा धृतलहरे, महासमुंद की रश्मि चंद्राकर, सुकमा की महेश्वरी बघेल और कांकेर की सुभद्रा सलाम शामिल हैं।

इसके अलावा रायपुर से प्रीति शुक्ला, धमतरी से डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, सूरजपुर से भगवती राजवाड़े और बिलासपुर शहर से सीमा पांडेय जैसी दावेदारों ने आवेदन किया है। लेकिन अब भी अधिकांश जिलों के पैनलों में पुरुषों का दबदबा है।

ये खबर भी पढ़ें... जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में अकेले पड़े नरेंद्र सिंह तोमर! वीडी शर्मा को मिला दिग्गज नेता का साथ, लिस्ट में यूं आया सियासी ट्विस्ट

छह-छह नामों के पैनल से होगा चयन

इस बार हर जिले से 6 नामों का पैनल बनाकर आलाकमान को भेजा जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर 121 बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं की राय ली गई है। 20 अक्टूबर तक सभी जिलों से पैनल AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजे जाएंगे और अंतिम निर्णय दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि “चयन प्रक्रिया पारदर्शी है, सभी जिलों में ऑब्जर्वर पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं से बातचीत जारी है और मजबूत महिला कार्यकर्ताओं की तलाश भी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल: दर्जनभर विवादित जिलाध्यक्षों की होगी छुट्टी

संगठन में बदलाव या सिर्फ चेहरों की अदला-बदली?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का मकसद संगठन में नई ऊर्जा लाना है। लेकिन जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें से कई पुराने चेहरे ही हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि अगर हर बार की तरह पैनल सिफारिश और गुटबाजी के आधार पर बनेंगे, तो संगठन को मजबूती नहीं मिलेगी।

18 पर्यवेक्षक करेंगे रिपोर्ट तैयार

नई नियुक्तियों के लिए पार्टी ने 18 पर्यवेक्षक (Observers) नियुक्त किए हैं, जिनमें सुबोध कांत सहाय, अजय कुमार लल्लू, उमंग सिंगार, रेहाना रेयाज चिश्ती और सुहिना कावरे जैसे नाम शामिल हैं। पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे ने कहा, “कार्यकर्ताओं से निष्पक्ष राय ली जा रही है। किसी को भी दबाव में नहीं आना चाहिए।”

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विमान को उड़ाना चाहते हैं पायलट, नीचे से ऊपर तक बदलाव की तैयारी

40% महिला भागीदारी की उम्मीद बरकरार

प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के दौरान 40% टिकट महिलाओं को देने और संगठन में समान भागीदारी की बात कही थी। छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, वहां इस फार्मूले का लागू होना पार्टी की छवि के लिए अहम माना जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि “हम मजबूत महिला कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर जिम्मेदारी देना चाहते हैं। 50 वर्ष से कम उम्र वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।”

Tags:
  • प्रियंका गांधी
  • Raipur
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर