छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के मैच,खेल विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, बीसीसीआई के साथ होगा करार
Arun Tiwari | Sept 26, 2025, 15:14 IST
cg-cricket-bcci-ipl-veer-narayan-stadium-lease
छत्तीसगढ़ की जमीन अब क्रिकेट के सितारों से गुलजार होगी। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैचों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच भी होंगे। खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की जमीन अब क्रिकेट के सितारों से गुलजार होगी। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैचों (IPL Match) के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच भी होंगे। खेल विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत नवा रायपुर में बने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को बीसीसीआई को 30 साल की लीज पर दिया जाएगा।
इसके बाद इस स्टेडियम को बीसीसीआई इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के लिए तैयार करेगा। इस संबंध में तैयार खेल विभाग के प्रस्ताव को पहले कैबिनेट मंजूरी देगी और उसके बाद बीसीसीआई के साथ एमओयू किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... IPL Auction में छत्तीसगढ़ के इन 7 खिलाडियों की दुबई में आज लगेगी बोली
छत्तीसगढ़ अब क्रिकेट की दुनिया में अपना मजबूत कदम रखने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों की आवाजाही बढ़ गई है। फिर चाहे वो गौतम गंभीर हों, सुरैश रैना हों या फिर बीसीसीआई से जुड़े राजीव शुक्ला। सभी ने रायपुर आकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की है। इन सब मुलाकातों से जाहिर है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिहाज से कुछ बड़ा करने वाला है।
द सूत्र ने जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि छत्तीसगढ़ की जमीन पर भी अब सूर्या,शुभमन गिल और रिषभ पंत की आतिशी बल्लेबाजी होगी तो जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ में अब आईपीएल के मैच होंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल मैच भी हो सकेंगे। जल्द ही ये मुमकिन हो पाएगा। सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
सीएम विष्णुदेव साय ने इसकी जिम्मेदारी डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव को सौंपी है। अरुण साव के पास खेल विभाग भी आ गया है। पहले यह विभाग मंत्री टंकराम वर्मा के पास था लेकिन हाल ही में कैबिनेट विस्तार के समय हुए विभागों फेरबदल के दौरान यह जिम्मा अरुण साव को सौंप दिया गया है। खेल विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट से पास कराया जाएगा। इसके बाद खेल विभाग और बीसीसीआई के बीच एमओयू साइन होगा। राज्य सरकार नवा रायपुर में बने शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को 30 साल की लीज पर बीसीसीआई को सौंपेगी। बीसीसीआई शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के लिए तैयार करेगी। इसके बाद यहां पर ये मैच हो सकेंगे। इस बारे में खेल विभाग और बीसीसीआई के बीच बातचीत हो गई है।
बाईट : अरुण साव डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर-बिलासपुर में ED की छापेमारी से हड़कंप: मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप पर कसा शिकंजा
इस साल हुए आईपीएल के पहले मेगा ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के 7 खिलाड़ियों को लिस्ट किया गया था। जिसमें से एक नाम पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बेटे आशीष डहरिया का भी था। इसके अलावा शुभम अग्रवाल, आयुष पांडेय, अजय मंडल, अमनदीप खरे, प्रतीक यादव और प्रशांत साईं पैकरा को नीलामी के लिए लिस्ट किया गया था।
इन खिलाड़ियों में सिर्फ अजय मंडल की बोली लगी। अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा। सरकार को उम्मीद है कि इस नए समझौते से प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा और ज्यादा मौका भी। वे भी टीम इंडिया में शामिल होकर न सिर्फ छत्तीसगढ़ का बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा,गरबा मैदान हुए जलमग्न
इसके बाद इस स्टेडियम को बीसीसीआई इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों के लिए तैयार करेगा। इस संबंध में तैयार खेल विभाग के प्रस्ताव को पहले कैबिनेट मंजूरी देगी और उसके बाद बीसीसीआई के साथ एमओयू किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... IPL Auction में छत्तीसगढ़ के इन 7 खिलाडियों की दुबई में आज लगेगी बोली
छत्तीसगढ़ में आईपीएल :
द सूत्र ने जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि छत्तीसगढ़ की जमीन पर भी अब सूर्या,शुभमन गिल और रिषभ पंत की आतिशी बल्लेबाजी होगी तो जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ में अब आईपीएल के मैच होंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल मैच भी हो सकेंगे। जल्द ही ये मुमकिन हो पाएगा। सरकार इसके लिए तैयारी कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
खेल विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव :
यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट से पास कराया जाएगा। इसके बाद खेल विभाग और बीसीसीआई के बीच एमओयू साइन होगा। राज्य सरकार नवा रायपुर में बने शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को 30 साल की लीज पर बीसीसीआई को सौंपेगी। बीसीसीआई शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के लिए तैयार करेगी। इसके बाद यहां पर ये मैच हो सकेंगे। इस बारे में खेल विभाग और बीसीसीआई के बीच बातचीत हो गई है।
बाईट : अरुण साव डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर-बिलासपुर में ED की छापेमारी से हड़कंप: मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप पर कसा शिकंजा
आईपीएल की बोली में शामिल हो चुके हैं छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर :
इन खिलाड़ियों में सिर्फ अजय मंडल की बोली लगी। अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा। सरकार को उम्मीद है कि इस नए समझौते से प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा और ज्यादा मौका भी। वे भी टीम इंडिया में शामिल होकर न सिर्फ छत्तीसगढ़ का बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा,गरबा मैदान हुए जलमग्न
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari