छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 आबकारी अधिकारियों को मिली बड़ी राहत,सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
Harrison Masih | Aug 29, 2025, 19:29 IST
cg-liquor-scam-supreme-court-bail-28-exice-officers the sootr
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में 28 आबकारी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। 3200 करोड़ रुपए के इस शराब घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों के गठजोड़ से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
CG Excise Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी विभाग के 28 अफसरों को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी है। यह वही अधिकारी हैं जिन्हें EOW (Economic Offences Wing) ने 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी बनाया था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की रिमांड खत्म, 6 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल
EOW की जांच के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच प्रदेश के 15 जिलों में आबकारी विभाग के अफसरों ने शराब ठेके और लाइसेंस देने में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की। आरोप है कि विदेशी शराब कंपनियों पर दबाव बनाकर तय कमीशन वसूला गया और इसका बड़ा हिस्सा फर्जी कंपनियों और फ्रंट फर्म्स के जरिए घुमाया गया।
28 अफसरों को 20 अगस्त को कोर्ट में पेश होना था। इन सभी ने पहले हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई, लेकिन 18 अगस्त को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सभी 28 अधिकारियों को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, 28 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध वारंट जारी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पहले EOW ने इस घोटाले को 2100 करोड़ रुपए का बताया था, लेकिन ताजा चार्जशीट में इसे 3200 करोड़ रुपए का घोटाला कहा गया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे बड़े आर्थिक और प्रशासनिक घोटालों में से एक माना जा रहा है। ईडी ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे संभव हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 3200 करोड़ का शराब घोटाला: भाटिया को मिले 14 करोड़... EOW ने पेश किया छठवां अभियोग पत्र
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की रिमांड खत्म, 6 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल
घोटाले की पृष्ठभूमि
कोर्ट में जमानत की लड़ाई
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, 28 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध वारंट जारी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
EOW की चार्जशीट और कार्रवाई
EOW ने 29 अधिकारियों के खिलाफ चालान पेश किया था। इनमें से 7 अधिकारी रिटायर हो चुके हैं, जबकि बाकी 22 को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। चार्जशीट के मुताबिक, इन अफसरों ने पोस्टिंग के दौरान लगभग 90 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की। EOW ने शनिवार को इस मामले में 2100 पन्नों की पांचवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें अधिकारियों की भूमिका विस्तार से बताई गई है।
प्रमुख गिरफ्तारियां
इस घोटाले में अब तक EOW और ED ने कई बड़े नामों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं:
- पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा
- पूर्व IAS अनिल टुटेजा
- अरूणपति त्रिपाठी
- कारोबारी अनवर ढेबर
- अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन
छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला क्या है?
|
घोटाले का पैमाना
ये खबर भी पढ़ें... 3200 करोड़ का शराब घोटाला: भाटिया को मिले 14 करोड़... EOW ने पेश किया छठवां अभियोग पत्र
FAQ
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
यह घोटाला 2019 से 2023 के बीच आबकारी विभाग, कारोबारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला है। इसमें अवैध कमीशन, लाइसेंस की बंदरबांट और सरकारी राजस्व की भारी हानि हुई, जिसकी जांच EOW और ED कर रहे हैं।- आबकारी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया?
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब (आबकारी) घोटाले में आरोपी बनाए गए 28 आबकारी अधिकारियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने यह राहत कुछ शर्तों के साथ दी है। इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अधिकारी सुप्रीम कोर्ट पहुँचे थे।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari