CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट

Harrison Masih | Jun 04, 2025, 08:58 IST
Share
CG Weather Monsoon pace is slow yellow alert issued chattisgarh the sootr
CG Weather Monsoon pace is slow yellow alert issued chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले ही तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिला था, लेकिन बीते दो दिनों से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून फिलहाल नारायणपुर और कोंडागांव तक पहुंच पाया है।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले ही तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिला था, लेकिन बीते दो दिनों से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मानसून फिलहाल नारायणपुर और कोंडागांव तक पहुंच पाया है, जबकि राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी इसकी दस्तक नहीं हुई है।

थंडरस्टॉर्म को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को सूरजपुर, सरगुजा और बस्तर सहित 23 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिसकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार

कोरबा में दर्ज हुई 10 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों के भीतर सबसे अधिक तापमान रायपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोरबा जिले में न्यूनतम 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सिनॉप्टिक सिस्टम यानी मौसम को प्रभावित करने वाले बड़े सिस्टम में बदलाव के चलते यह स्थिति बनी है।

22 से 28 मई के बीच 53.51 मिमी बारिश

राज्य में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। यह औसत वर्षा मानसून की सामान्य शुरुआत से पहले के लिए काफी अधिक मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में सामान्य मानसून के दौरान लगभग 1200 मिमी बारिश होती है। पिछले साल यह आंकड़ा 1276.3 मिमी तक पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड ने 1100 रुपए से अधिक नजराना लेने पर लगाई रोक

मई में रिकॉर्डतोड़ वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मई के महीने में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 360% ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और तटीय राज्यों में लगातार सक्रिय रहे मौसमीय सिस्टमों के चलते समुद्र से आने वाली नम हवाओं ने राज्य में समय से पहले और अधिक बारिश कराई।

आमतौर पर मई में तेज गर्मी रहती है, जहां तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंचता है, लेकिन इस साल पूरा महीना अपेक्षाकृत ठंडा रहा। औसतन तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहा और लू जैसी स्थितियां बहुत कम देखने को मिलीं।

बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव

पिछले छह दिनों में बारिश की तीव्रता में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है:

बुधवार: 74 स्थानों पर बारिश

गुरुवार: 27 स्थानों पर

शुक्रवार: 25 स्थानों पर

शनिवार: 20 स्थानों पर

रविवार: 33 स्थानों पर

सोमवार: केवल 3 स्थानों पर

मंगलवार: सिर्फ 1 स्थान पर न्यूनतम 10 मिमी वर्षा

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी: जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल बर्खास्त

बिजली, गरज-चमक और ओलों से सुरक्षा के उपाय

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले जरूरी उपाय:

गरज सुनते ही पक्के आश्रय या घर के अंदर चले जाएं।

कोई सुरक्षित स्थान न होने पर जमीन पर उकड़ू बैठ जाएं।

पेड़ों के नीचे शरण न लें।

बिजली के तारों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

मानसून लंबा रहने की उम्मीद

मानसून इस साल सामान्य तारीख से आठ दिन पहले 24 मई को केरल पहुंच चुका है, जबकि सामान्यत: यह 1 जून को पहुंचता है। यदि मानसून अपने तय समय यानी 15 अक्टूबर को लौटता है, तो इस बार इसकी कुल अवधि 145 दिन की हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर मानसून के दौरान कोई लंबा ब्रेक नहीं आता है तो छत्तीसगढ़ को इसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत उत्साहजनक रही है, हालांकि फिलहाल उसकी गति धीमी पड़ी है। बदलते मौसमीय पैटर्न और असामान्य बारिश के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की निगरानी और अलर्ट को गंभीरता से लेने पर ही नुकसान से बचाव संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें... शादी का वादा कर युवती से 4 साल तक बनाए संबंध, अब कर रहा इंकार

CG weather | CG Weather Today | Monsoon | yellow alert | Thunderstorm | chattisgarh | मानसून की रफ्तार थोड़ी कम | तेज हवाएं चलेंगी | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Monsoon
  • मानसून
  • CG weather
  • तेज हवाएं चलेंगी
  • Thunderstorm
  • yellow alert
  • येलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • chattisgarh
  • CG Weather Today
  • मानसून की रफ्तार थोड़ी कम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर