छत्तीसगढ़ में 10 साल पुरानी VAT देनदारियां खत्म, 40 हजार व्यापारियों को मिलेगा सीधा फायदा
Harrison Masih | Jul 12, 2025, 17:49 IST
Chhattisgarh 10 year old VAT liabilities abolished the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब 10 साल से अधिक पुरानी 25 हजार रूपए तक की VAT देनदारियां पूरी तरह समाप्त कर दी जाएंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब 10 साल से अधिक पुराने 25 हजार रूपए तक की वैट (VAT) देनदारियां पूरी तरह समाप्त कर दी जाएंगी। इसके साथ ही राज्य में “इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस” को बढ़ावा देने के उद्देश्य से GST (वस्तु एवं सेवा कर) से जुड़े कई अहम संशोधन भी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई। इसके लिए दो विधेयकों के प्रारूपों का अनुमोदन किया गया है:
ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
जिन व्यापारियों की 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारियां 10 साल या उससे अधिक समय से लंबित हैं, उनकी देनदारी अब समाप्त कर दी जाएगी। इस फैसले से राज्य के लगभग 40,000 व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, इससे 62,000 से अधिक मुकदमे खत्म हो जाएंगे जिससे वाणिज्यिक विवादों में भारी कमी आएगी।
मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत GST संशोधन विधेयक में निम्नलिखित प्रमुख सुधार प्रस्तावित हैं:
ये खबर भी पढ़ें... विष्णुदेव साय बोले- हथियार छोड़ें नक्सली, हम शांति वार्ता करेंगे, नहीं तो बुरा होगा अंजाम
1. इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) को राहत
अब ISD के माध्यम से RCM (Reverse Charge Mechanism) में प्राप्त IGST को ब्रांच ऑफिस में भी वितरित किया जा सकेगा। इससे GST अधिनियम में मौजूद विसंगतियां समाप्त होंगी और कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
2. पेनाल्टी मामलों में अपील की राहत
जिन मामलों में टैक्स डिमांड नहीं है, लेकिन पेनाल्टी लगी है, वहां अपील से पहले 20% की जगह अब सिर्फ 10% राशि जमा करनी होगी। इससे व्यापारियों को अपील करने में आर्थिक राहत मिलेगी।
3. वाउचर पर टैक्स स्पष्टता
वाउचर पर कर देयता को लेकर नियमों में स्पष्टीकरण लाया गया है। ‘टाइम ऑफ सप्लाई’ के प्रावधान को विलोपित कर दिया गया है ताकि एडवांस रूलिंग अथॉरिटी में मतभेद समाप्त हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... 25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
कैपेसिटी बेस्ड टैक्सेशन और स्पेशल कंपोजिशन लेवी के लिए गठित मंत्री समूह की अनुशंसा पर तंबाकू जैसे डिमेरिट गुड्स पर ट्रेस एंड ट्रैक मैकेनिज्म लागू किया गया है। इससे उत्पादन से लेकर अंतिम उपभोक्ता तक की पूरी सप्लाई चेन की निगरानी की जा सकेगी।
SEZ के वेयरहाउस में रखे गए माल की स्थिति में बदलाव किया गया है। ऐसे माल जिनका फिजिकल मूवमेंट नहीं होता लेकिन बार-बार क्रय-विक्रय होता है, अब उन्हें GST की परिधि से बाहर किया गया है। इस बदलाव से SEZ क्षेत्र में निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... कोल इंडिया की नई योजना: SECL अफसरों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे,करना होगा ये काम
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य में व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र को सरल, पारदर्शी और सहायक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। छोटे व्यापारियों को कर विवादों से मुक्ति, GST में सुधार, और नवाचार जैसे ट्रेस एंड ट्रैक सिस्टम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में VAT देनदारियां खत्म | GST संशोधन विधेयक को मंजूरी | छत्तीसगढ़ | साय सरकार | cm sai | Chhattisgarh VAT liabilities abolished | CG VAT TAX | CG VAT TAX Amendment | CG News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई। इसके लिए दो विधेयकों के प्रारूपों का अनुमोदन किया गया है:
- छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान संशोधन विधेयक 2025
- छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2025
ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ा निर्णय: आदिवासी महिलाओं का जशप्योर बनेगा ग्लोबल ब्रांड
40 हजार व्यापारियों को होगा सीधा लाभ
GST में बड़े सुधार, व्यापारियों को मिलेगी सहूलियत
ये खबर भी पढ़ें... विष्णुदेव साय बोले- हथियार छोड़ें नक्सली, हम शांति वार्ता करेंगे, नहीं तो बुरा होगा अंजाम
1. इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर (ISD) को राहत
अब ISD के माध्यम से RCM (Reverse Charge Mechanism) में प्राप्त IGST को ब्रांच ऑफिस में भी वितरित किया जा सकेगा। इससे GST अधिनियम में मौजूद विसंगतियां समाप्त होंगी और कामकाज में पारदर्शिता आएगी।
2. पेनाल्टी मामलों में अपील की राहत
जिन मामलों में टैक्स डिमांड नहीं है, लेकिन पेनाल्टी लगी है, वहां अपील से पहले 20% की जगह अब सिर्फ 10% राशि जमा करनी होगी। इससे व्यापारियों को अपील करने में आर्थिक राहत मिलेगी।
3. वाउचर पर टैक्स स्पष्टता
वाउचर पर कर देयता को लेकर नियमों में स्पष्टीकरण लाया गया है। ‘टाइम ऑफ सप्लाई’ के प्रावधान को विलोपित कर दिया गया है ताकि एडवांस रूलिंग अथॉरिटी में मतभेद समाप्त हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... 25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
VAT पर छत्तीसगढ़ सरकार ने क्या फैसला लिया है?VAT देनदारियां खत्म:10 साल से ज्यादा पुराने ₹25,000 तक की VAT देनदारियां माफ करने की मंजूरी, 40,000 व्यापारियों को मिलेगा लाभ। 62,000 केस होंगे खत्म: VAT विवादों से जुड़े हजारों केस समाप्त होंगे, व्यापारियों को मिलेगी कानूनी राहत। GST संशोधन विधेयक को स्वीकृति: GST अधिनियम में कई बदलाव; IGST RCM का वितरण अब ब्रांच ऑफिस तक संभव होगा। अपील शुल्क में कटौती: ऐसे मामलों में जहां सिर्फ पेनाल्टी है, अपील के लिए जमा राशि 20% से घटाकर 10% की गई। SEZ और डिमेरिट गुड्स पर नया प्रावधान: SEZ वेयरहाउस में बिना मूवमेंट वाली बिक्री GST से बाहर; तंबाकू जैसे उत्पादों पर ट्रेस एंड ट्रैक सिस्टम लागू। |
डिमेरिट गुड्स पर निगरानी, ट्रेस एंड ट्रैक सिस्टम लागू
SEZ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में भी बड़ा बदलाव
ये खबर भी पढ़ें... कोल इंडिया की नई योजना: SECL अफसरों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे,करना होगा ये काम
सरकार का उद्देश्य – आसान व्यापार, मजबूत अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि "हमारा उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में छोटे व्यापारियों को बिना डर, बिना झंझट और कम खर्च में व्यापार करने का मौका मिले। यही सही मायनों में ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ है।
छत्तीसगढ़ में VAT देनदारियां खत्म | GST संशोधन विधेयक को मंजूरी | छत्तीसगढ़ | साय सरकार | cm sai | Chhattisgarh VAT liabilities abolished | CG VAT TAX | CG VAT TAX Amendment | CG News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman