कांग्रेस का आरोप- जिला पंचायत सदस्यों को फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो देने का लालच दे रही बीजेपी
Arun Tiwari | Feb 27, 2025, 20:35 IST
chhattisgarh congress accuses bjp misuse of power panchayat election
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए बीजेपी द्वारा महंगी गाड़ियों का लालच दिया जा रहा है
RAIPUR. छतीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और संगठन पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायतों में बिना बहुमत के भी बीजेपी का अध्यक्ष बनाने के लिये कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त करने के लिए सदस्यों को चार चक्का गाड़ी देने का ऑफर दिया जा रहा है। बीजेपी के द्वारा इनोवा, फॉर्चुनर, स्कार्पियो जैसी गाड़ी का लालच दिया जा रहा है। ताकि सदस्यों को बीजेपी के पक्ष में लाया जा सके। बीजेपी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है, कांग्रेस समर्थित सदस्य और जो निर्दलीय कांग्रेस विचारधारा के जीते हैं उन्हें कलेक्टर और एसपी जैसे प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उठाया जा रहा है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी त्रिस्तरीय चुनाव मे पूरी तरह पराजित हो चुकी है। जिला पंचायत में कांग्रेस के 18 जिला अध्यक्ष बनने की स्थिति है। 7 जगह कांग्रेस के समर्थित सदस्य के सहयोग से अध्यक्ष बनने जा रहे है। बीजेपी पंचायती राज के जनादेश को पलटने का षडयंत्र कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... निगम में गंगाजल छिड़कने पर कांग्रेस ने मचाया बवाल, महाकुंभ का था जल
शुक्ला ने कहा कि तीनों चरण में कांग्रेस के कुल 234 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं। जनपद पंचायतों एवं सरपंचों के चुनावों में भी कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार बीजेपी से अधिक चुनाव जीत कर आए हैं। जनपद पंचायत में कुल 2932 क्षेत्रों में से कांग्रेस के 1761 सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं। सरपंचों के 10187 गांवों में से 6985 कांग्रेस समर्थित सरपंच चुनाव जीत कर आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
हल्दीराम के मैनेजर-डिस्ट्रीब्यूटर पर FIR दर्ज... डीलर ने किया था सुसाइड
छत्तीसगढ़ में फिल्म 'छावा' पर टैक्स फ्री... CM साय ने की घोषणा
धान की रिकॉर्ड खरीदी कर सरकार ने लूटी वाहवाही
पंचायत चुनाव में हार गई बीजेपी
ये खबर भी पढ़ें... निगम में गंगाजल छिड़कने पर कांग्रेस ने मचाया बवाल, महाकुंभ का था जल
हार से बौखलाई बीजेपी
ये खबर भी पढ़ें...
हल्दीराम के मैनेजर-डिस्ट्रीब्यूटर पर FIR दर्ज... डीलर ने किया था सुसाइड
छत्तीसगढ़ में फिल्म 'छावा' पर टैक्स फ्री... CM साय ने की घोषणा
धान की रिकॉर्ड खरीदी कर सरकार ने लूटी वाहवाही
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari