सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनिल टुटेजा की याचिका, हाईकोर्ट जाने की सलाह

Harrison Masih | Mar 10, 2026, 16:25 IST
Share
chhattisgarh-liquor-scam-anil-tuteja-supreme-court-fir-petition-dismissed
chhattisgarh-liquor-scam-anil-tuteja-supreme-court-fir-petition-dismissed

छत्तीसगढ़ के ₹2000 करोड़ शराब घोटाले में जांच का सामना कर रहे पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ नए मामलों में FIR दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

Raipur/Delhi. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले सहित अन्य मामलों में जांच का सामना कर रहे पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ भविष्य में किसी भी नए मामले में FIR दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने की। अदालत ने कहा कि वह किसी भी जांच एजेंसी को पहले से रोक लगाने का आदेश नहीं दे सकते। कोर्ट के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की भूमिका किसी मामले में सामने आती है तो एजेंसियों को जांच और कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है।

ये खबर भी पढ़ें... 22 महीने बाद अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने दी जमानत, नहीं आएंगे जेल से बाहर

अदालत की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत यह निर्देश नहीं दे सकती कि भविष्य में किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई नया केस दर्ज ही न हो। यह जांच एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि टुटेजा को किसी मामले में गिरफ्तारी की आशंका है तो वे संबंधित अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... उद्योग भवन में अनिल टुटेजा ने बनाई अवैध कमाई की योजना, चंद्राकर के ओके करने के बाद ही बिल पास करता था मार्कफेड का एमडी

टुटेजा पक्ष का तर्क

टुटेजा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम ने अदालत में दलील दी कि वे पिछले करीब 20 महीनों से जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसी मामले में उन्हें जमानत मिलती है, किसी दूसरे केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

उनका आरोप था कि जांच एजेंसियां एक पैटर्न के तहत यह कार्रवाई कर रही हैं, जिससे उन्हें लगातार जेल में रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में मास्टर माइंड ट्रिपल A की आज यूपी के मेरठ कोर्ट में पेशी

ED ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि संभावित गिरफ्तारी को आधार बनाकर सभी एजेंसियों को नए केस दर्ज करने से रोकना संभव नहीं है।

हाईकोर्ट जाने की सलाह

अंत में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका बंद करते हुए टुटेजा (IAS Anil Tuteja) को सलाह दी कि जिन मामलों में उन्हें गिरफ्तारी का खतरा है, उनमें वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

साथ ही अदालत ने हाईकोर्ट से कहा कि इस तरह की याचिकाओं पर 2 से 4 सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अनिल टुटेजा को नए मामलों में कानूनी राहत के लिए अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अब रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को भी लेकर जाएगी यूपी एसटीएफ , वारंट जारी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • IAS Anil Tuteja
  • आईएएस अनिल टुटेजा
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच