छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: कांकेर हिंसा के बाद 3 IPS समेत 98 अफसरों के तबादले, देर रात आदेश जारी

Harrison Masih | Dec 24, 2025, 13:36 IST
Share
chhattisgarh-police-transfer-list-kanker-violence-sp-removed the sootr
chhattisgarh-police-transfer-list-kanker-violence-sp-removed the sootr

कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसक झड़प के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए वहां के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को हटा दिया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में 3 IPS और 95 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों (कुल 98) का तबादला किया गया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 3 IPS अधिकारियों और 95 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 22 दिसंबर की देर रात गृह विभाग की ओर से जारी किया गया।

बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हुई हिंसा को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी के बाद कांकेर एसपी को हटाते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...कांकेर में शव दफन को लेकर बवाल; ग्रामीणों ने चर्च में लगाई आग, 2 पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी भी घायल

कांकेर एसपी बदले, नए अधिकारियों को जिम्मेदारी

कांकेर की एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला (SSP) को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा को कांकेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, वेदव्रत सिरमौर की पर्यटन विभाग से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें गरियाबंद का नया एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा कांकेर के पूर्व एसपी को सरगुजा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज का उपमहानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

राज्य सरकार के निर्देश पर गृह विभाग के अवर सचिव डी.एस. धुर्वे द्वारा सोमवार को तबादला आदेश जारी किया गया। सूत्रों के मुताबिक कांकेर हिंसा के बाद ही एसपी बदलने के संकेत मिल गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों के तबादले : 15 अफसरों के प्रभार में बदलाव और प्रशासनिक फेरबदल

देखें आदेश-
ये खबर भी पढ़ें...कांकेर धर्मांतरण विवाद: धर्मांतरण और शव दफनाने को लेकर बवाल, चर्च में तोड़फोड़, चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी बदलाव

इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई अहम जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है—

  • दुर्ग के एडिशनल एसपी अभिषेक कुमार झा को बस्तर कैंप स्थित एसबी शाखा में ASP बनाया गया
  • रायपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को राजनांदगांव का एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया
  • बेमेतरा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी करकाभाट (बालोद) भेजा गया
  • हरिश कुमार यादव को बेमेतरा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है
ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर: राज्योत्सव बाद राज्य पुलिस सेवा में बदलाव की तैयारी, आर आई और डीएसपी की लिस्ट तैयार

कांकेर में क्या हुआ था

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बड़े तेवड़ा गांव में पिछले सप्ताह धर्मांतरण को लेकर आदिवासी और ईसाई समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।

Kanker conversion controversy
Kanker conversion controversy

जानकारी के अनुसार, गांव में धर्म परिवर्तन कर चुके एक सरपंच की मौत के बाद शव को दफनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चर्चों में तोड़फोड़, कई घरों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं।

यह विवाद लगातार तीन दिनों तक चला, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की दखल से स्थिति पर काबू पाया गया। हिंसा के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने कांकेर एसपी का तबादला कर सख्त संदेश दिया है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
  • छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर
  • कांकेर धर्मांतरण विवाद
  • कांकेर हिंसा
  • एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा