कॉमनमैन की इन्कम में 9 फीसदी इजाफा,साढ़े 7% रहेगी आर्थिक वृद्धि की दर

Arun Tiwari | Feb 28, 2025, 15:54 IST
Share
Common mans income increase 9% economic growth rate 7.5%
Common mans income increase 9% economic growth rate 7.5%

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार आम आदमी की आमदनी में 9 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार आम आदमी की आमदनी में 9 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार आर्थिक वृद्धि 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़िए...दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर... 2 लाख का था ईनाम

GSDP में इस साल अच्छी बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ का कुल आर्थिक उत्पादन यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में इस साल अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पिछले साल राज्य का GSDP ₹3,06,712 करोड़ था, जो इस साल ₹3,29,752 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। सबमें ज्यादा उछाल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य कारक कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र पर टिकी हुई है। तीनों ही क्षेत्रों में इस साल बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

1. कृषि

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में खेती की अहम भूमिका है। इस साल कृषि, पशुपालन और वानिकी क्षेत्र में 5.38% की वृद्धि होने का अनुमान है। 2023-24 में यह क्षेत्र ₹48,987 करोड़ का था, जो इस साल ₹51,621 करोड़ तक पहुंच सकता है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

2. उद्योग
इस साल उद्योग क्षेत्र में 6.92% की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे इसका कुल आकार ₹1,47,172 करोड़ तक पहुंच सकता है। नई फैक्ट्रियों और कंपनियों के आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

3. सर्विस सेक्टर
बैंकिंग, टूरिज्म और आईटी सेक्टर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इस साल सेवा क्षेत्र में 8.54% की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे यह ₹1,08,461 करोड़ तक पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते पर्यटन और डिजिटल सेवाओं के कारण इस क्षेत्र में और भी अधिक संभावनाएं हैं।

आम आदमी को फायदा

आर्थिक विकास का सबसे बड़ा असर आम जनता पर पड़ता है, क्योंकि जब राज्य की आमदनी बढ़ती है, तो लोगों की जिंदगी भी बेहतर होती है। प्प्रति व्यक्ति आय में इजाफा होने की संभावना है। 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय ₹1,48,922 रही।

2024-25 में यह ₹1,62,870 तक पहुंचने की उम्मीद है। यानि लोगों की कमाई 9.37% बढ़ेगी, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा। जब अर्थव्यवस्था बढ़ती है, तो आम लोगों की कमाई में भी इजाफा होता है। सरकार को ज्यादा टैक्स मिलेगा, जिससे नई सड़कें, अस्पताल और स्कूल बनाए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ की आर्थिक तरक्की यह साबित कर रही है कि राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं तेजी से विकसित की जा रही हैं। कृषि में 2023-24 में 3.03% वृद्धि थी जो अगले साल 5.38% तक बढ़ जाएगी। उद्योग और निर्माण में 2023-24 में 4.87% की ग्रोथ थी जो अगले साल 6.92% तक बढ़ने की संभावना है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • GSDP
  • 5 वर्ष में GSDP
  • cg news update
  • chhattisgarh news channel
  • cg news today
  • आर्थिक वृद्धि दर
  • chhattisgarh news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा