फिर अटकी अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी, 36 नेताओं के नाम पर मंथन

Arun Tiwari | Sept 19, 2026, 10:56 IST
Share
अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी अटकी
अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी अटकी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की वापसी का मुद्दा फिर चर्चा में है। अनुशासन समिति ने करीब 36 मामलों पर चर्चा की, जबकि अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह के मामलों पर अभी फैसला लंबित है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किए गए नेताओं की वापसी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने ऐसे नेताओं से जुड़े करीब 36 आवेदनों और अनुशासनात्मक मामलों पर मंथन किया। हालांकि, सभी मामलों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

राजीव भवन में हुई बैठक में पार्टी में वापसी के लिए मिले आवेदनों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अनुशासन समिति के सदस्य मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ मामलों में संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से अभिमत लेने का निर्णय किया गया है। वहीं, कुछ नेताओं के आवेदन पर आगे विचार के लिए मामला लंबित रखा गया है। अमित जोगी की वापसी का मामला फिर अटक गया है।

जोगी परिवार और बृहस्पति सिंह का मामला लंबित:

अमित जोगी, डॉ. रेणु जोगी और पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह से जुड़े मामलों पर भी समिति में चर्चा हुई। इन मामलों में तत्काल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। अमित जोगी के मामले को अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने विचाराधीन बताया है। ऐसे में इन नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।जोगी परिवार की कांग्रेस में वापसी को लेकर पहले भी राजनीतिक स्तर पर चर्चा होती रही है।

दिसंबर 2024 में भी अमित और रेणु जोगी की संभावित वापसी को लेकर खबरें सामने आई थीं। उस समय कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि आवेदन आने पर संबंधित समिति और पार्टी नेतृत्व निर्णय लेगा। अमित जोगी ने वापसी और जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय करने का आवेदन भी दिया। लेकिन अमित जोगी को कांग्रेस में लेने पर सभी नेता एकमत नहीं है। इस मामले को एक बार फिर टाल दिया गया।

करीब 36 प्रकरणों पर हुई चर्चा:

अनुशासन समिति के सामने कुल 36 प्रकरण रखे गए थे। इनमें विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कार्रवाई झेल चुके नेताओं के मामले शामिल हैं। कुछ नेताओं ने पार्टी में वापसी के लिए आवेदन के साथ माफी भी मांगी है।

सूत्रों के अनुसार कुछ मामलों में नेताओं की वापसी को लेकर सकारात्मक रुख सामने आया है, जबकि कुछ प्रकरणों में स्थानीय संगठन की राय को महत्वपूर्ण माना गया है। जिला और ब्लॉक स्तर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भी चर्चा:

बैठक में केवल पुराने निष्कासन मामलों पर ही चर्चा नहीं हुई, बल्कि पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस संगठन की ओर से लगातार यह संकेत दिया जाता रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और सार्वजनिक बयानबाजी को अनुशासन के दायरे में रखा जाएगा।

बृहस्पति सिंह का मामला भी इसी पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है। विधानसभा चुनाव के बाद उनके द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी। अब उनकी वापसी के आवेदन पर भी समिति स्तर पर विचार किया जा रहा है।

अगली बैठक में हो सकता है फैसला:

अनुशासन समिति ने जिन मामलों में स्थानीय संगठन की राय मांगी है, उनमें संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से अभिमत लेने के बाद आगे निर्णय किया जाएगा। लंबित प्रकरणों पर भी अगली बैठक में चर्चा होने की संभावना है।इस तरह फिलहाल 36 नेताओं की वापसी को लेकर कांग्रेस ने कोई एकमुश्त निर्णय नहीं लिया है।

कुछ मामलों में प्रक्रिया आगे बढ़ी है, जबकि कई प्रकरणों पर अंतिम फैसला बाद में होगा। खास तौर पर अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह जैसे प्रमुख नामों को लेकर कांग्रेस के अगले निर्णय पर नजर रहेगी।

ये खबरें भी पढ़ें…

महेंद्रजीत सिंह मालवीया की कांग्रेस में वापसी, हाईकमान से मिली मंजूरी

अश्लील सीडी विवाद में घिरे पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत छह नेताओं की कांग्रेस में वापसी

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी, 5 साल में चौथी बार बदली पार्टी

विधायक निधि में भ्रष्टाचार : अपने विधायक के जवाब से संतुष्ट नहीं भाजपा, अब अनुशासन समिति करेगी जांच

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • अमित जोगी
  • दीपक बैज
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • अनुशासन समिति
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?