कांस्टेबल बना चोरों का सरगना: घर बनवाने के लिए रचा चोरी का जाल, सेवा से बर्खास्त

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 14:57 IST
Share
Constable became thieve steal to build a house dismissed from service chattisgarh the sootr
Constable became thieve steal to build a house dismissed from service chattisgarh the sootr

जांजगीर के पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप का नाम इन दिनों अपराधियों की फेहरिस्त में दर्ज हो गया है। तीन अलग-अलग चोरी के मामलों में आरोपी पाए जाने के बाद, उसे 23 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जांजगीर के पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप का नाम इन दिनों अपराधियों की फेहरिस्त में दर्ज हो गया है। तीन अलग-अलग चोरी के मामलों में आरोपी पाए जाने के बाद, उसे 23 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरक्षक द्वारा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने को गंभीर सेवा दोष मानते हुए यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें... पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, कांस्टेबल पर गिरी एसपी की गाज

ऐसे खुला चोरी का राज

18–19 मई की रात चांपा के घटोली चौक में स्थित हनी अग्रवाल की बिल्डिंग मटेरियल दुकान से चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से एक संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आश्चर्य की बात यह रही कि इस गिरोह का सरगना कोई और नहीं, बल्कि खुद पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक शशिकांत कश्यप था।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर कांस्टेबल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

रात में करता था चोरी की प्लानिंग

शशिकांत कश्यप उम्र 32 वर्ष, जांजगीर पुलिस लाइन में पदस्थ था। नाइट ड्यूटी से छूट होने का फायदा उठाकर वह रात के समय अपने गिरोह के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसका मकसद था – अपने निजी मकान के निर्माण के लिए मुफ्त में सामग्री जुटाना। इसके लिए उसने चार नाबालिगों सहित कुल 8 लोगों को साथ लेकर चोरी की योजना बनाई। ये लोग सुनियोजित तरीके से विभिन्न दुकानों से सीमेंट, छड़, टाइल्स, ग्रेनाइट पत्थर जैसे बिल्डिंग मटेरियल चोरी करते थे।

चोरी की गई सामग्री का एक हिस्सा वह अपने घर के निर्माण में लगाता था और कुछ हिस्सा अपने साथियों में बांटता था।

ये खबर भी पढ़ें... व्यापमं पुलिस कांस्टेबल भर्ती केस : हाई कोर्ट ने रद्द की डॉ. अजय मेहता के खिलाफ CBI-STF की FIR

कई थानों में दर्ज हैं केस

शशिकांत कश्यप के खिलाफ चांपा थाने में दो और कोतवाली थाने में एक प्रकरण पहले से दर्ज है। इन सभी मामलों में उसकी संलिप्तता प्रमाणित हो चुकी है। चोरी में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने क्या कहा?

एसपी विजय पांडेय ने कहा "आरक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए शशिकांत द्वारा अपराध को अंजाम देना बेहद निंदनीय है। यह न सिर्फ विभागीय नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।"

उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि पुलिस विभाग में रहकर चोरी जैसी गंभीर घटना को गिरोह बनाकर अंजाम देना स्वीकार योग्य नहीं है। इसलिए शशिकांत को पुलिस सेवा से पदच्युत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... कांस्टेबल की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, खनिज और वन विभाग को नोटिस जारी

Janjgir Champa | Theft | constable suspended | chattisgarh | पुलिस कांस्टेबल | जांजगीर चांपा | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Janjgir Champa
  • जांजगीर चांपा
  • Theft
  • चोरी
  • कॉन्स्टेबल सस्पेंड
  • पुलिस कांस्टेबल
  • chattisgarh
  • बर्खास्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं