छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लूट का खेल, 50 करोड़ में खिलाया गिल्ली डंडा,सवा करोड़ में खरीदे कंचे

Arun Tiwari | Jun 23, 2025, 15:51 IST
Share
Corruption in Chhattisgarh Olympics the sootr
Corruption in Chhattisgarh Olympics the sootr

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाम पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुआ इसके पूरे आयोजन की जिम्मेदारी राजीव युवा क्लब को सौंप दी। इस क्लब ने गिल्ली डंडा, कंचे,खोखो और कुश्ती खिलाने में 50 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए। इतना ही नही इस सामान को सवा करोड़ रुपए में खरीदा गया।

रायपुर : क्या आपने कभी सुना है कि गिल्ली डंडा, खोखो या कंचे खिलाने में 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शायद आपको ये नामुमकिन लगे लेकिन ये सब छत्तीसगढ़ में मुमकिन है। भूपेश सरकार में बना राजीव युवा क्लब ने करॅप्शन का नया मॉडल तैयार किया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाम पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक करा दिया। इस ओलंपिक के लिए भूपेश सरकार ने खुले हाथों से दान दिया।

इसके पूरे आयोजन की जिम्मेदारी राजीव युवा क्लब को सौंप दी। इस क्लब ने गिल्ली डंडा, कंचे,खोखो और कुश्ती खिलाने में 50 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए। इतना ही नही इस सामान को सवा करोड़ रुपए में खरीदा गया। है न हैरानी की बात, अब इसे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कहें या भ्रष्टाचार का ओलंपिक। क्या है पूरा मसला आइए आपको बताते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की इंजीनियरिंग शिक्षा में गीता, भारतीय संस्कृति और संविधान का पाठ्यक्रम

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक या भ्रष्टाचार का ओलंपिक

छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय कई बड़े बड़े कांड हुए तो कॅरप्शन के नए नए मॉडल भी सामने आए। तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब बनाया। इस क्लब पर सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी नेता कहते हैं कि राजीव क्लब सिर्फ भ्रष्टाचार करने का नया क्लब था। खुद को छत्तीसगढ़िया रंग देने के लिए भूपेश सरकार बोरेबासी जैसे आयोजन कराए जिसमें करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ।

एक और आयोजन हम आपको बता रहे हैं जिसका नाम छत्तीसगढ़िया था लेकिन इसमें भी करोड़ों का खेल हुआ। छत्तीसगढ़ में साल 2022 और 2023 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन की पूरी कमान राजीव युवा क्लब के पास थी। मैदान सिलेक्ट करने से लेकर खेलों का चयन और उनके लिए सामग्री की खरीदी का पूरा जिम्मा इसी क्लब के पास था। बस यहीं से भ्रष्टाचार की शुरुआत हो गई और करॅपशन का नया मॉडल सामने आ गया।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर से खिलाड़ी निकालने में जुटे सचिन तेंदुलकर, 50 गांवों में बना रहे हैं मैदान

50 करोड़ का गिल्ली-डंडा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा और कंचे जैसे खेल खिलाने के लिए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च किया गया। इस आयोजन में कुल 50 करोड़ 68 लाख 29 हजार 762 रुपए खर्च हुए। इस ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेल शामिल किए गए थे जो अक्सर गांवों में खेले जाते हैं।
इन खेलों का हुआ ओलंपिक :
गिल्ली डंडा
पिट्ठूल
संखली
लंगड़ी दौड़
कबड्डी
खो-खो
रस्साकसी
कंचे
बिल्लस
फुगड़ी
गेड़ी दौड़
भंवरा
100 मीटर दौड़
लंबी कूद
रस्सी कूद
कुश्ती

अब इन खेलों को खिलाने के लिए मैदान और सामग्री चाहिए थी। इसके लिए भी राजीव क्लब को भारी भरकम बजट मिल गया। क्लब ने भी 1 करोड़ 22 लाख 29 हजार 533 रुपए में खेल की सामग्री खरीद डाली। इन्होंने सवा करोड़ में जो खरीदा वो है चूना, रस्सी, गिल्ली डंडा, कंचे, पिट्टुल, रस्सी, गेड़ी, स्टॉप वॉच और मेजरमेंट टेप। वाकई कमाल है, राजीव क्लब सवा करोड़ में बड़ी महंगी सामग्री खरीद डाली।

ये खबर भी पढ़ें... बैडमिंटन कोर्ट में ही खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा और सांसें थम गईं

इन जिलों में इतने की सामग्री खरीदी :

खैरागढ़ - 48 लाख
कोरबा - 19 लाख
रायपुर - 10 लाख
जशपुर - 10 लाख 58 हजार
दुर्ग - 9 लाख
दंतेवाड़ा - 6 लाख
जांजगीर चांपा - 3 लाख 56 हजार
बेमेतरा - 2 लाख 18 हजार
बीजापुर - 1 लाख 47 हजार
बालोद - 1 लाख 43 हजार

ये खबर भी पढ़ें... खेल मैदान से लेकर सियासत के भी सरदार, विधानसभा चुनावों में होगी कई नए नामों की एंट्री

ओलंपिक में यहां इतना खर्च

रायपुर - 7 करोड़ रुपए
बस्तर - 1 करोड़ 32 लाख रुपए
बिलासपुर - 13 करोड़ रुपए
दुर्ग - 3 करोड़ रुपए
सरगुजा - 9 करोड़ रुपए

ये थी गिल्ली डंडा पर बेशुमार खर्च की बानगी। इन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए इसमें कोई बुराई नहीं लेकिन इन खेलों के नाम पर लूट का खेल तो नहीं चलना चाहिए। वो भी उस पैस की लूट जो जनता के खून पसीने की कमाई से टैक्स के रुप में प्रदेश के विकास के लिए जाता है।



छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लूट का खेल | छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 50 करोड़ में खिलाया गिल्ली डंडा | छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए सवा करोड़ में खरीदे कंचे | Chhattisgarh Olympics | Corruption in Chhattisgarh Olympics | Gilli-Danda was played for Rs. 50 crores in Chhattisgarh Olympics

Tags:
  • Chhattisgarh Olympics
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लूट का खेल
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 50 करोड़ में खिलाया गिल्ली डंडा
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए सवा करोड़ में खरीदे कंचे
  • Corruption in Chhattisgarh Olympics
  • Gilli-Danda was played for Rs. 50 crores in Chhattisgarh Olympics
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच