SIR को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल,बीजेपी पर भी साधा निशाना

Harrison Masih | Sept 20, 2025, 16:03 IST
Share
deepak-baij-questions-cg-sir-process-targeted BJP the sootr
deepak-baij-questions-cg-sir-process-targeted BJP the sootr

छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं बीजेपी ने कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा और ईडी की कार्रवाई को लेकर भी सियासत तेज हो गई है।

Deepak Baij questions SIR: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से तीखे बयानबाजी का दौर देखने को मिला। शनिवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) की प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय या फिर पंचायत चुनाव के लिए हो रहा है।

बैज ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए क्योंकि पहले कई बार इस प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। उनका कहना था कि चुनाव आयोग को किसी भी प्रक्रिया की शुरुआत से पहले सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

ये खबर भी पढ़ें... पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा आरोप: CGPSC को बर्बाद कर रही राज्य सरकार, मांगी CBI जांच

बीजेपी का कार्टून पोस्टर और कांग्रेस पर हमला

इसी बीच छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा। पोस्टर में सचिन पायलट को भूपेश बघेल और दीपक बैज पर गुस्सा होते हुए दिखाया गया है। साथ ही लिखा गया – “छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची रार” और “कांग्रेस की रैली में रुपए बांटने के बाद भी नहीं जुट रही भीड़”। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि भाजपा चाहे तो कांग्रेस की सभाओं की वीडियोग्राफी कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सभाओं में भीड़ जुट रही है और भाजपा खुद आकर इसका अंदाजा लगा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पहुंचा वोट चोरी का मुद्दा, अब दीपक बैज ने किया बम फोड़ने का दावा

ईडी और केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप

बैज ने ईडी और केंद्रीय एजेंसियों को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी समर्थित एजेंसियों के पास कांग्रेस नेताओं को डराने के अलावा कोई काम नहीं है। झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को इनसे डराने की कोशिश नाकाम साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर गरमाई सियासत,अरुण साव का तीखा हमला,दीपक बैज ने किया पलटवार

कोषाध्यक्ष लापता होने पर तंज

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के लापता होने के सवाल पर बैज ने कटाक्ष करते हुए कहा – “अगर कोषाध्यक्ष गायब है तो भाजपा जाकर ढूंढ ले। किरण देव और बाकी नेता मिलकर खोजें।” उन्होंने इसे भाजपा की रणनीति बताते हुए कहा कि पार्टी कांग्रेस के मजबूत कार्यक्रमों से घबराई हुई है।

छत्तीसगढ़ राजनीति की 5 मुख्य बातें

  1. CG SIR Process पर सवाल – पीसीसी चीफ दीपक बैज ने चुनाव आयोग से पूछा कि यह पुनरीक्षण विधानसभा, लोकसभा, नगरीय या पंचायत चुनाव के लिए हो रहा है।
  2. पारदर्शिता की मांग – बैज ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया विवादित रहती है, इसलिए इसे पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए।
  3. बीजेपी का पोस्टर वार – भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर भीड़ न जुटा पाने का तंज कसा, जिस पर बैज ने पलटवार किया।
  4. ईडी और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना – बैज ने कहा कि भाजपा झूठे आरोपों और एजेंसियों के सहारे कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है।
  5. नक्सली चिट्ठी पर बयान – बैज ने कहा कि सरकार का ओवर कॉन्फिडेंस खतरनाक है और हाल की घटनाएं इसकी बड़ी चेतावनी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... दीपक बैज का BJP को तंज, बोले- सरकार कारोबारियों से ले रही कमीशन

नक्सली चिट्ठी पर बैज का बयान

हाल ही में नक्सलियों द्वारा लिखी गई कथित चिट्ठी को लेकर भी दीपक बैज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर स्पष्ट करना चाहिए कि इसमें कितनी सच्चाई है। बैज का कहना था कि सरकार का नक्सलियों को कमजोर आंकना ओवर कॉन्फिडेंस है, और यही आत्मविश्वास खतरनाक साबित हो रहा है। इसी कारण हाल ही में एक एडिशनल एसपी और एक अतिथि शिक्षक की जान चली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार को लापरवाही और आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए।

यह पूरा घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजनीति को एक बार फिर गरमा गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग कर रही है, वहीं भाजपा पोस्टर पॉलिटिक्स के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

Tags:
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • चुनाव आयोग
  • स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
  • Deepak Baij questions SIR
  • CG SIR Process
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच