भिलाई में रहने वाली दीपिका को बनाया था ओमान में बंधक, आंख छलके आंसू

Pooja Kumari | Feb 10, 2024, 13:58 IST
Share
Deepika
Deepika

केरल की एक एजेंसी के माध्यम से वहां हाउस मैड का काम करने गई थी, लेकिन बाद में उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसे वहां बंधक बनाकर रख लिया गया है। यदि उसे जल्द नहीं छुड़ाया गया तो उसे दूसरे के हाथ बेच दिया जाएगा।

BHILAI. ओमान में बंधक बनाई गई दीपिका जोगी शुक्रवार की देर रात अपने वतन और उसके बाद अपने खुसीपर स्थित घर पहुंच गई। यहां पहुंचते ही परिजनों और दीपिका के खुशी के आंसू छलक आए। उसने सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा और वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद कहा। विधायक रिकेश सेन खुद दीपिका रिसीव करने रायपुर एयरपोर्ट गए थे। ज्ञात हो कि भिलाई निगम के अंतर्गत वार्ड 27 शक्तिनगर सड़क 16 खुसीपर निवासी दीपिका जोगी पति मुकेश जोगी 30 मई 2023 से ओमान में थी।

सारनाथ एक्सप्रेस में RPSF जवान से चली गोली, मौत और एक अन्य यात्री घायल

वीडियो के जरिए भेजा था संदेश

केरल की एक एजेंसी के माध्यम से वहां हाउस मैड का काम करने गई थी, लेकिन बाद में उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसे वहां बंधक बनाकर रख लिया गया है। यदि उसे जल्द नहीं छुड़ाया गया तो उसे दूसरे के हाथ बेच दिया जाएगा। उसके पति मुकेश जोगी ने छावनी में तत्संबंध में रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद विधायक रिकेश सेन ने तत्परता दिखाते हुए पहल की। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। इसके बाद भारतीय दूतावास के माध्यम से ओमान से दीपिका को भारत लाने का प्रयास तेज हुआ। उन्हें वहां से भारत के लिए कल रात को ही फ्लाइट से रवाना किया गया। वे आज तड़के नई दिल्ली पहुंची।

मंत्री के बंगले पर गार्ड ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

परिजनों से लिपटकर रो पड़ीं

जैसे ही दीपिका ने खुसीपर स्थित अपने घर में अपने परिजनों को देखा वह खुशी से रो पड़ीं। उन्हें देखने वालों की आंखें भी नम हो गई। दीपिका करीब साढ़े सात माह बाद यहां लौटीं। उनके चेहरे में राहत का भाव था। लेकिन उन्होंने भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और विधायक रिकेश सेन का विशेष रूप से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इनकी वजह से वे वापस सुरक्षित अपने वतन लौट पाई। ओमान में प्रताड़ना की दहशत भी उनके चेहरे पर दिखी।

अमरजीत भगत की बढ़ने वाली है मुश्किलें, ढाई करोड़ कैश और जेवर जब्त

आत्मानंद स्कूल पर श्वेत पत्र लाएगी CG सरकार, जानें ये क्या होता है ?

Tags:
  • भिलाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड