कर्रेगुट्टा पहाड़ी अभियान में श्वान रोलो शहीद...पदक से किया सम्मानित

Kanak Durga Jha | May 16, 2025, 07:51 IST
Share
Dog Rollo martyred Karregutta hill expedition honoured with medal the sootr
Dog Rollo martyred Karregutta hill expedition honoured with medal the sootr

मधुमक्खियों के हमले से सीआरपीएफ की दो वर्षीय खोजी मादा श्वान रोलो की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा थीं।

मधुमक्खियों के हमले से सीआरपीएफ की दो वर्षीय खोजी मादा श्वान रोलो की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा थीं। इस अभियान में सुरक्षा बलों की टीम से जान गंवाने वाले रोली एकमात्र है। 21 दिनों तक चले इस अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया। सीआरपीएफ महानिदेशक ने रोलो को मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है।

ये खबर भी पढ़िए...प्यार ठुकराया तो बरसा कहर! युवती के परिवार पर सिरफिरे का जानलेवा हमला

मधुमक्खियों के एक झुंड ने रोलो पर किया हमला

अधिकारियों के अनुसार बेल्जियन शेफर्ड नस्ल की रोलो 27 अप्रैल को तलाशी अभियान के दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड के अचानक हमले का शिकार हो गई। उसे लगभग 200 बार डंक मारे गए। गंभीर रूप से घायल रोलो को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...जैन या जुनेजा के नाम पर लग सकती है मुहर, 3 साल से खाली कुर्सी पर 40 हजार मामले पेंडिंग

यह श्वान पिछले साल ही कर्नाटक के तरालू स्थित सीआरपीएफ के कैनाइन प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सली विरोधी अभियानों में शामिल हुई थीं। कर्रेगुट्टा की दुर्गम पहाड़ियां घने जंगलों और जंगली जानवरों से भरी हैं। यह उनके छिपने का एक बड़ा ठिकाना था। इसे सुरक्षाबलों ने मुक्त करा लिया है। इस अभियान में 18 जवान भी घायल हुए, जिनमें से एक कमांडो को विस्फोट में पैर गंवाना पड़ा। सुरक्षा बलों ने इसे माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया है।

FAQ

  1. सीआरपीएफ की खोजी श्वान रोलो की मृत्यु कैसे हुई?
    रोलो की मृत्यु मधुमक्खियों के झुंड के हमले से हुई। 27 अप्रैल को तलाशी अभियान के दौरान उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और उसे लगभग 200 डंक मारे गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
  2. कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में चलाए गए इस अभियान में क्या-क्या मुख्य घटनाएँ हुईं?
    इस अभियान में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया और 18 जवान घायल हुए, जिनमें एक कमांडो ने विस्फोट में अपना पैर खो दिया। श्वान रोलो की भी इस दौरान मौत हो गई। यह अभियान 21 दिन तक चला और इसे माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया गया।
  3. रोलो को मरणोपरांत कौन सा सम्मान दिया गया?
    सीआरपीएफ महानिदेशक ने रोलो को उसकी बहादुरी और सेवा के लिए मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है।
ये खबर भी पढ़िए...आधी फैकल्टी के सहारे छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज, 4 पर लग सकती है 1 करोड़ की पेनाल्टी





CG Naxal Attack | CG Naxal News | cg naxal terror | Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxal attack | Chhattisgarh Naxalite | Chhattisgarh Naxalite active | Chhattisgarh Naxalite news | chhattisgarh naxal terror

ये खबर भी पढ़िए...शादी का वादा, गोल्ड ट्रेडिंग का सपना...विधवा बनकर युवती ने ठगे 14 लाख

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Naxalite
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • Chhattisgarh Naxalite active
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • CG Naxal News
  • CG Naxal Attack
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा