दुर्ग यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर फिर पाकिस्तानी हैकर्स का कब्जा,साइबर सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Harrison Masih | Published:
durg-hemchand-yadav-university-website-hacked-pakistani-hackers the sootr
छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सोमवार को साइबर हमला हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। वेबसाइट पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर और पाकिस्तान समर्थक नारे दिखने लगे।
Durg University website hacked: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार को एक बार फिर हैक कर ली गई। पाकिस्तानी हैकर्स ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों वाला पोस्टर अपलोड कर दिया। यही नहीं, वेबसाइट पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे भी चिपका दिए गए। घटना सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तानी हैकर्स ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट को बनाया निशाना, होमपेज पर लिखे अपशब्द
सोमवार को जैसे ही छात्रों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट ओपन की, उन्हें पाकिस्तान समर्थक नारे और पोस्टर नजर आए। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
हर बार की तरह इस बार भी न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही वेबसाइट की जिम्मेदारी संभालने वाली निजी एजेंसी को इस हैकिंग की भनक लगी। छात्रों के माध्यम से ही वेबसाइट हैकिंग का खुलासा हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... भारत की रक्षा वेबसाइटों पर पाकिस्तानी हैकर्स का हमला, खुफिया जानकारी लीक होने का खतरा
यह तीसरी हैकिंग है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। पहली बार वेबसाइट हैक होने पर प्रबंधन ने कहा था कि एनआईसी (NIC) से वेबसाइट का ऑडिट कराया जाएगा, लेकिन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर रेलवे चलाएगा दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत
विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक निजी एजेंसी द्वारा संचालित होती है। यह एजेंसी हर बार वेबसाइट हैकिंग को रोकने में विफल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि वेबसाइट का सर्वर सिक्योरिटी सिस्टम और बैकअप सिस्टम तत्काल बदला जाना चाहिए। एजेंसी की लापरवाही अब बड़ी चिंता का कारण बन गई है।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग में 500 करोड़ का जमीन घोटाला: भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग से हड़प ली 765 एकड़ भूमि,आरोपी गिरफ्तार
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बार वेबसाइट को मजबूत और सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, छात्रों और साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वेबसाइट की जिम्मेदारी किसी सरकारी एजेंसी जैसे एनआईसी को नहीं सौंपी जाती, तब तक हैकिंग की घटनाएं जारी रहेंगी।
ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तानी हैकर्स ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट को बनाया निशाना, होमपेज पर लिखे अपशब्द
हैकर्स का पोस्टर वायरल,प्रशासन को नहीं लगी भनक
हर बार की तरह इस बार भी न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही वेबसाइट की जिम्मेदारी संभालने वाली निजी एजेंसी को इस हैकिंग की भनक लगी। छात्रों के माध्यम से ही वेबसाइट हैकिंग का खुलासा हुआ।
तीन महीने में तीसरी बार हैकिंग
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट पिछले तीन महीनों में तीसरी बार हैक हुई है:
- पहली बार: 7 जुलाई 2025
- दूसरी बार: 7 सितंबर 2025
- तीसरी बार: 8 सितंबर 2025
ये खबर भी पढ़ें... भारत की रक्षा वेबसाइटों पर पाकिस्तानी हैकर्स का हमला, खुफिया जानकारी लीक होने का खतरा
छात्रों का कामकाज ठप, नाराजगी बढ़ी
विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणाम, एडमिशन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं इसी वेबसाइट पर निर्भर हैं। बार-बार वेबसाइट हैक होने से छात्रों का कामकाज ठप हो गया है। सोमवार शाम तक वेबसाइट हैकर्स के कब्जे में रही। बाद में इसे बहाल किया गया, लेकिन इस दौरान वेबसाइट के स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ पढ़ाई का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा का भी बड़ा सवाल है।
पहले भी मिला था चेतावनी का मौका
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर रेलवे चलाएगा दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत
निजी एजेंसी पर सवाल
दुर्ग यूनिवर्सिटी वेबसाइट हैक: ऐसे समझें पूरा मामला
|
प्रशासन का दावा: अब होगी सख्ती
FAQ
- दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक किसने किया?
सोमवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर ली। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर और पाकिस्तान समर्थक नारे अपलोड किए। - दुर्ग यूनिवर्सिटी वेबसाइट कितनी बार हैक हुई है?
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पिछले तीन महीनों में तीन बार हैक हो चुकी है – 7 जुलाई, 7 सितंबर और 8 सितंबर 2025 को। - दुर्ग यूनिवर्सिटी वेबसाइट हैकिंग का असर क्या पड़ा?
वेबसाइट ठप होने से छात्रों के रिजल्ट और एडमिशन से जुड़े कामकाज रुक गए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari