ED अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता हेमंत बोले-भूपेश बघेल का नाम नहीं लेने पर अफसरों ने मारा
Harrison Masih | Sept 30, 2025, 14:19 IST
ed-officer-controversy-congress-leader-hemant-complaint the sootr
छत्तीसगढ़ में ईडी पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता ने जो आरोप लगाए हैं, उसने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने थाने पहुंचकर जो शिकायत दर्ज कराई, उसमें ऐसे खुलासे हैं जो सत्ता और विपक्ष दोनों को हिला सकते हैं। आखिर सच क्या है?
Raipur. छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले की जांच के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ईडी (ED) के डिप्टी डायरेक्टर और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ बयान देने के लिए जबरन दबाव बनाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से 2 घंटे पूछताछ,EOW की रिमांड पर हैं दोनों
शिकायत में हेमंत ने दावा किया कि ईडी अधिकारी उनसे यह कहलवाना चाहते थे कि भूपेश बघेल से जुड़े लोग — विजय भाटिया, रामगोपाल अग्रवाल, आशीष वर्मा, मंदीप चावला और अन्य — कमीशन के जरिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी जानबूझकर उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी न्यायिक प्रक्रिया से परे अवैध तरीके से बयान लेने का प्रयास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG liquor scam: रिटायर्ड IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी,EOW की जांच जारी
अपनी शिकायत में हेमंत चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि उनके कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से पारिवारिक रिश्ते हैं, जिनमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा नेता नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, विधायक अजय चंद्राकर और विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं से उनके संबंध केवल पारिवारिक स्तर तक सीमित हैं और उन्होंने कभी भी इन रिश्तों का कोई लाभ नहीं उठाया।
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला में बड़ा एक्शन! पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पीड़ित हेमंत चंद्राकर ने मारपीट की पुष्टि के लिए डॉक्टरी परीक्षण कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि इस आरोप ने शराब और कोयला घोटाले की चल रही जांच पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
दिनभर चली पूछताछ,देर रात पहुंची शिकायत
हेमंत चंद्राकर ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया, 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उन्हें रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां देर रात 8:30 बजे तक लगातार सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद उन्हें अगले दिन दोबारा आने का आदेश दिया गया। इस दौरान उन पर दबाव बनाया गया कि वे स्वीकार करें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबी सहयोगी कमीशनखोरी में शामिल हैं। जब उन्होंने ऐसा मानने से साफ इनकार किया, तो ईडी अधिकारियों ने उनसे मारपीट की और मानसिक प्रताड़ना दी।
देखें भूपेश बघेल का पोस्ट
ED की गुंडागर्दी
सरकार का संरक्षण
ED अब पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है.
पहले व्यापारियों के यहाँ रेड कर रही है, फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है. यहाँ तक तो ठीक है.
पूछताछ के दौरान रॉड से उन्हें पीट कर भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल व अन्य लोगों का नाम लेने का दवाब बना… pic.twitter.com/JhJbkwd3rb
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 30, 2025
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा से 2 घंटे पूछताछ,EOW की रिमांड पर हैं दोनों
कांग्रेस नेता ने लिखित शिकायत में क्या कहा?
ये खबर भी पढ़ें... CG liquor scam: रिटायर्ड IAS निरंजन दास और कारोबारी यश पुरोहित की रिमांड बढ़ी,EOW की जांच जारी
भाजपा नेताओं से पारिवारिक संबंध का जिक्र
ED पर मारपीट के आरोप: जानें क्या है पूरा मामला
|
पुलिस ने शुरू की जांच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari