गाय-भैंस का मांस और शराब त्यागने पर परिवार की बेरहमी से पिटाई, छोड़ना पड़ा गांव
Harrison Masih | Published:
family brutally beaten giving cow buffalo meat alcohol village chattisgarh the sootr
दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमेली गांव के एक परिवार को मांस-मंदिरा का त्याग करना भारी पड़ गया। गाय, भैंस, बकरी का मांस न खाने और शराब न पीने के चलते गांव के कुछ युवकों ने परिवार पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमेली गांव के एक परिवार को मांस-मंदिरा का त्याग करना भारी पड़ गया। गाय, भैंस, बकरी का मांस न खाने और शराब न पीने के चलते गांव के कुछ युवकों ने परिवार पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है। परिवार के सदस्यों को पिछले दो महीनों में तीन बार पीटा गया, उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी गईं और शादी के दौरान धार्मिक अनुष्ठान को भी बाधित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत
पीड़ित महिला मुड़े तामो के अनुसार, उनका परिवार अब पूजा-पाठ करता है और गायत्री परिवार से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा, "हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। हम सनातन धर्म को ही मानते हैं। लेकिन गांव के कुछ लोग हम पर मांस खाने और शराब पीने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर मारपीट कर रहे हैं।"
परिवार के अनुसार, बड़े बेटे की शादी के दौरान हवन-कुंड की स्थापना की गई थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उसमें पानी और गोबर डालकर अपवित्र कर दिया। इसके बाद भी बेटे के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में जो बनता है सरपंच... उसकी हो जाती है मौत
लगातार हो रहे उत्पीड़न और धमकियों से भयभीत होकर परिवार को गांव छोड़ना पड़ा। अब वे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। स्थानीय निवासी राजाराम तामड़े ने बताया, "नंदू काड़ा, बबलू समेत 4 लोगों ने मारपीट की है। वे लोग मास-मटन खाने का दबाव बना रहे थे। अब धमकी दे रहे हैं कि अगर घर लौटे तो जान से मार देंगे।"
ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें
इस मामले में दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने कहा कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल कार्रवाई की गई। "करीब 4 से 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच जारी है। पीड़ित परिवार को गांव लौटने के लिए कहा गया है, लेकिन फिलहाल वे वहां नहीं गए हैं।"
पुलिस का कहना है कि परिवार के जिन सदस्यों के पास फोन था, उनका संपर्क भी अब बंद है।
ये खबर भी पढ़ें... हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत
ये खबर भी पढ़ें... तीरथगढ़ वॉटरफॉल में डूबकर आंध्र प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर की मौत
गायत्री परिवार से जुड़ना बना कारण
शादी में हवन कुंड को किया अपवित्र
ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में जो बनता है सरपंच... उसकी हो जाती है मौत
रिश्तेदार के यहां शरण
ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें
पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस का कहना है कि परिवार के जिन सदस्यों के पास फोन था, उनका संपर्क भी अब बंद है।
ये खबर भी पढ़ें... हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत
FAQ
- प्रश्न 1: पीड़ित परिवार के साथ अत्याचार क्यों किया गया?
परिवार ने मांस और शराब का सेवन करना छोड़ दिया है और गायत्री परिवार से जुड़कर पूजा-पाठ करने लगे हैं। इसी वजह से गांव के कुछ युवकों ने उन पर मांस खाने और शराब पीने का दबाव बनाया। जब परिवार ने इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई, धमकियाँ दी गईं और धार्मिक अनुष्ठानों को अपवित्र किया गया। - प्रश्न 2: पीड़ित परिवार ने क्या कार्रवाई की और वे अब कहाँ हैं?
लगातार उत्पीड़न और धमकियों के चलते परिवार ने गांव छोड़ दिया और अब दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में अपने रिश्तेदारों के पास शरण ली हुई है। परिवार ने इस उत्पीड़न की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर FIR दर्ज की गई है। - प्रश्न 3: पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?
दंतेवाड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो कि जमानती धाराओं के अंतर्गत है। लगभग 4 से 5 आरोपियों को नामजद किया गया है और मामले की जांच चल रही है। हालांकि, पीड़ित परिवार अभी गांव नहीं लौटा है और पुलिस का उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari