अब टैक्स मामलों की सुनवाई होगी राजधानी में,नवा रायपुर में बनेगा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल
Harrison Masih | Published:
gst-appellate-tribunal-cg-electronics-testing-center the sootr
छत्तीसगढ़ को दो बड़ी सौगातें मिली हैं — नवा रायपुर में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की स्थापना और इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्टिंग कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का निर्माण।
देश में जीएसटी लागू होने के लगभग आठ साल बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी राज्यों में GST अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की स्थापना की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जहां यह ट्रिब्यूनल नवा रायपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में एक और बड़ी सुविधा विकसित की जा रही है- इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्टिंग और प्रोटोटाइपिंग के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC), जो नवा रायपुर में ही बनेगा। ये दोनों योजनाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक और तकनीकी विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कारोबार को मिलेगी रफ्तार! सरकार ने पारित किया जीएसटी संशोधन विधेयक 2025
छत्तीसगढ़ में जीएसटी से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए अब करदाताओं को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में बनने जा रहे GSTAT में करदाताओं को न्याय पाने के लिए एक नया मंच मिलेगा।
GST लागू होने के बाद CESTAT (Custom Excise and Service Tax Appellate Tribunal) को समाप्त कर दिया गया था, और उसके विकल्प के रूप में कोई ट्रिब्यूनल नहीं बनाया गया था। इस कारण कमिश्नर अपील के बाद मामले सीधे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाते थे, जिससे समय, पैसा और मेहनत तीनों बर्बाद होते थे।
छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर को मजबूती देने के लिए नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना की जा रही है। इस परियोजना को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
नवा रायपुर GST अपीलेट ट्रिब्यूनल छत्तीसगढ़ GST ट्रिब्यूनल
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉमन फैसिलिटी सेंटर | CG GST Appellate Tribunal
छत्तीसगढ़ सरकार की ये दो पहलें दिखाती हैं कि राज्य अब सिर्फ खनिज और कृषि ही नहीं, बल्कि तकनीकी और न्यायिक ढांचे में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कारोबार को मिलेगी रफ्तार! सरकार ने पारित किया जीएसटी संशोधन विधेयक 2025
अब जीएसटी मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट नहीं, नवा रायपुर में
GSTAT की विशेषताएँ:
- स्थान: नवा रायपुर (संभावित)
- संरचना: एक चेयरमैन (ज्यूडिशियरी से) और दो टेक्निकल मेंबर
- संभावित पदस्थ अधिकारी: बिजोय बिहारी महापात्र
- जरूरत: हर साल CGST से जुड़े करीब 10,000 नोटिस जारी होते हैं, जिनमें से लगभग 30% मामले हाईकोर्ट तक पहुंचते हैं। अब ये मामले स्थानीय स्तर पर सुलझ सकेंगे।
अब तक की समस्या:
इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्टिंग फैसिलिटी से छत्तीसगढ़ बनेगा तकनीकी हब
CFC की मुख्य जानकारी:
- स्थान: नवा रायपुर, 3.23 एकड़ भूमि में
- लागत: ₹108.42 करोड़
- केंद्र सरकार: ₹75 करोड़
- राज्य सरकार: ₹33.43 करोड़
- योजना: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0)
मिलेंगी ये सुविधाएं:
- प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) प्रोटोटाइपिंग
- 3D प्रिंटिंग
- EMC परीक्षण
- वुड वर्कशॉप
- LED लैंप, सोलर चार्ज कंट्रोलर, EV समाधान, ऑटोमेशन व SCADA पैनल परीक्षण
कैसे काम करेगा सेंटर:
- LED निर्माता यूनिट अपने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच यहीं कर सकेगी।
- सोलर प्रोडक्ट्स बनाने वाले स्टार्टअप अपने डिजाइन को उत्पादन से पहले परख सकेंगे।
- 3D प्रिंटिंग सुविधाओं से जिग्स और कस्टम पार्ट्स बनाए जा सकेंगे।
- PCB प्रोटोटाइपिंग से टेस्टिंग और उत्पादन की प्रक्रिया तेज़ होगी।
इन दोनों योजनाओं से राज्य को क्या फायदा होगा?
GSTAT के बनने से करदाताओं को सस्ता और जल्दी न्याय मिलेगा। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर मुकदमों का बोझ कम होगा। कॉमन फैसिलिटी सेंटर से राज्य में स्टार्टअप और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को तकनीकी मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ की बेंगलुरु, पुणे और नोएडा जैसे शहरों पर निर्भरता घटेगी। रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
छत्तीसगढ़ को दो बड़ी सौगातें:
|
छत्तीसगढ़ सरकार की ये दो पहलें दिखाती हैं कि राज्य अब सिर्फ खनिज और कृषि ही नहीं, बल्कि तकनीकी और न्यायिक ढांचे में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
FAQ
- जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) क्या होता है?
जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) एक अदालती संस्था (tribunal) है, जिसे वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े विवादों की सुनवाई और समाधान के लिए बनाया गया है। जब कोई करदाता या जीएसटी विभाग कमिश्नर (अपील) के फैसले से असंतुष्ट होता है, तो वह मामले को GSTAT में चुनौती दे सकता है। - छत्तीसगढ़ में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) कहां बनेगा?
छत्तीसगढ़ में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना नवा रायपुर में की जाएगी। इसमें एक ज्यूडिशियल चेयरमैन और दो टेक्निकल मेंबर होंगे। यह ट्रिब्यूनल करदाताओं को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट तक जाने की जरूरत को खत्म करेगा। - नवा रायपुर में बनने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स फैसिलिटी सेंटर क्या है?
यह एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) होगा जहाँ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, प्रोटोटाइपिंग और टेस्टिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जैसे: PCB प्रोटोटाइपिंग, 3D प्रिंटिंग, EMC टेस्टिंग आदि। इससे राज्य के स्टार्टअप्स और उद्योगों को तकनीकी मदद मिलेगी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari