पहलगाम कांड के गुनहगार नहीं पकड़े तो सफल कैसे हुआ ऑपरेशन सिंदूर

Arun Tiwari | May 12, 2025, 17:38 IST
Share
If the culprits of the Pahalgam incident were not caught then how was Operation Sindoor successful the sootr
If the culprits of the Pahalgam incident were not caught then how was Operation Sindoor successful the sootr

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहलगाम कांड के गुनहगारों को जब तक नहीं पकड़ा जाता तब तक ऑपरेशन सिंदूर को सफल कैसे माना जा सकता है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहलगाम कांड के गुनहगारों को जब तक नहीं पकड़ा जाता तब तक ऑपरेशन सिंदूर को सफल कैसे माना जा सकता है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और उन आतंकियों को अब तक नहीं पकड़ा गया है।

दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने इस पूरे अभियान की पारदर्शिता और रणनीतिक सफलता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है। बघेल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने वीरता और संकल्प का परिचय देते हुए आतंकियों को करारा जवाब दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा युद्धविराम की घोषणा करना कई शंकाओं को जन्म देता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक युद्ध विराम की घोषणा की क्या यह भारत सरकार की कूटनीतिक नाकामी नहीं है। जनता को जानने का हक है क्या हमने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान से कौन-कौन से वादे किए गए, यह भी स्पष्ट किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी कलेक्टर रैंक के होंगे नगर निगम के जोन कमिश्नर

इंदिरा गांधी ने नहीं सहा था दबाव

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी आवास में कुर्सी पर मिला अधिकारी का शव, कार्यालय में शोक

भूपेश बघेल ने कहा, 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के दबाव को ठुकराया और पाकिस्तान को झुका दिया। आज की सरकार क्या वैसा ही मजबूत रुख दिखा रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या आज भारत तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर रहा है। अगर ऐसा है तो यह शिमला समझौते की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस संकट की घड़ी में अपनी संविधान बचाओ रैली स्थगित कर जय हिंद यात्रा शुरू की ताकि सेना का मनोबल बढ़े और आतंक के खिलाफ एकजुटता का संदेश जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस गंभीर परिस्थिति में भी सेना की बहादुरी का राजनीतिक लाभ उठाने में जुटी रही।

ये खबर भी पढ़ें... घर में रविवार को उमड़ती थी भीड़, पता चला कराया जा रहा धर्मांतरण

संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व मंत्री के भतीजे को ढाई करोड़ का मुआवजा,मास्टर माइंड खनूजा ने तहसीलदार पत्नी के नाम पर खरीदी जमीन

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से मांग की कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए और सभी दलों को बताया जाए कि युद्धविराम की शर्तें क्या थीं। उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि क्या पाकिस्तान से कोई समझौता किया गया है। क्या हमारी पुरानी नीति बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है और देश इस दर्द को महसूस कर रहा है। बघेल ने कहा जब पूरा देश सेना के साथ खड़ा था, बीजेपी नेता ट्विटर पर UPA-NDA की तुलना कर मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे थे। उनके नेता ट्वीट कर रहे थे कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया यह सेना की बहादुरी को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश थी। सवाल है क्या सेना के बलिदान को चुनावी बयानबाजी में इस्तेमाल करना उचित है।

Pahalgam | pahalgam attack | incident | operation sindoor | operation sindoor news | Bhupesh Baghel | Raipur | पहलगाम में आतंकी हमला

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • Raipur
  • रायपुर
  • incident
  • Pahalgam
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • operation sindoor news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा