जिंदल इस्पात ने वापस लिया जनसुनवाई का आवेदन, हिंसा के बाद फैसला
VINAY VERMA | Dec 29, 2025, 18:56 IST
jindal steel
जिंदल इस्पात ने गारे पेल्मा सेक्टर-1 कोयला खदान की जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी प्रंबंधन ने रायगढ़ कलेक्टर को पत्र लिखकर निवेदन किया है।
Raigarh. जिंदल इस्पात ने गारे पेल्मा सेक्टर-1 कोयला खदान की जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी प्रंबंधन ने रायगढ़ कलेक्टर को पत्र लिखकर निवेदन किया है। जिसमें कहा गया है कि जिंदल ग्रुप जनभावनाओं का आदर करती है और इसके बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।
बता दें कि कलेक्टर और कंपनी प्रबंधन की तरफ से 28 दिसंबर को जनसुनवाई की जानी थी। बवाल होने के कारण यह जनसुनवाई नहीं हो सकी और अब प्रबंधन ने इसे रोकने का फैसला किया है।
रायगढ़ कलेक्टर को लिखे पत्र में जिंदल ग्रुप ने कहा है कि ग्रुप जनभावनाओं का सदैव ही आदर करता रहा है और यहाँ पर परिस्थितियों को देखते हुए हम जनसुनवाई के आवेदन को वापिस लेने का निर्णय लेते हैं। हम सबको यह आश्वस्त करना चाहते हैं की जब तक ग्राम वासियों का इस संदर्भ में समर्थन नहीं रहेगा।
तब तक हम इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। अगर भविष्य में जन भावनाएं इसके प्रति अनुकूल रहेगा तब हम जनसुनवाई के लिए पुनः आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायगढ़ खनन विवाद: तमनार में कोयला खदान विरोध मामले में पुलिस पर पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अवैध खनन पर सख्त रुख, खनन सचिव से मांगा हलफनामा
![Jindal Steel]()
8 दिसंबर 2025 को गारे पेल्मा सेक्टर-1 कोयला खदान की जनसुनवाई हुई थी। इसके बाद ग्राम वासियों ने 12 दिसंबर से धरना शुरू कर दिया था। 27 दिसंबर 2025 को यहाँ पर काफी हिंसा हुई जिसमे पुलिस एवं जिंदल इस्पात के लोगों पर जानलेवा हमला हुआ।
इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारी कमलाा पुसाम सहित को कई को गंभीर चोटे आई। इसके अलावा जिंदल इस्पात के कोल हैंडिलिंग प्लांट में आगजनी की गई जिससे कंपनी को भारी क्षति हुई।
ये खबरें भी पढ़ें...
खनन विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, विधायक संजय पाठक से जुड़ी माइनिंग कंपनियों से 443 करोड़ की होगी वसूली
अरावली में नहीं होगा नया खनन : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली से गुजरात तक नहीं होगी कोई गतिविधि
इस घटना के बाद कलेक्टर रायगढ़ ने 28 दिसंबर 2025 को उक्त जनसुनवाई को निरस्त करने बाबत पत्र लिखा था। जनसुनवाई नहीं होने के बाद जिंदल ग्रुप के प्रबंधन ने इसे टालने का फैसला लिया है और कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने पुराने आवेदन को वापस लेने के लिए कहा है।
बता दें कि कलेक्टर और कंपनी प्रबंधन की तरफ से 28 दिसंबर को जनसुनवाई की जानी थी। बवाल होने के कारण यह जनसुनवाई नहीं हो सकी और अब प्रबंधन ने इसे रोकने का फैसला किया है।
जिंदल इस्पात का बयान
तब तक हम इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। अगर भविष्य में जन भावनाएं इसके प्रति अनुकूल रहेगा तब हम जनसुनवाई के लिए पुनः आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायगढ़ खनन विवाद: तमनार में कोयला खदान विरोध मामले में पुलिस पर पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अवैध खनन पर सख्त रुख, खनन सचिव से मांगा हलफनामा
Jindal Steel
क्या हुआ था 8 दिसंबर को?
इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारी कमलाा पुसाम सहित को कई को गंभीर चोटे आई। इसके अलावा जिंदल इस्पात के कोल हैंडिलिंग प्लांट में आगजनी की गई जिससे कंपनी को भारी क्षति हुई।
ये खबरें भी पढ़ें...
खनन विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, विधायक संजय पाठक से जुड़ी माइनिंग कंपनियों से 443 करोड़ की होगी वसूली
अरावली में नहीं होगा नया खनन : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली से गुजरात तक नहीं होगी कोई गतिविधि
कलेक्टर का फैसला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman