पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में PWD के अफसरों पर भी होगी FIR

Marut raj | Jan 18, 2025, 09:26 IST
Share
journalist Mukesh Chandrakar murder case PWD officers FIR the sootr
journalist Mukesh Chandrakar murder case PWD officers FIR the sootr

मुकेश ने अपनी हत्या से पहले सड़क निर्माण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया था। सरकार ने इस गड़बड़ी के मामले में अलग से जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

journalist Mukesh Chandrakar murder case PWD officers FIR : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है।बीजापुर में सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में PWD ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय जांच के आधार पर तीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

खूंखार नक्सली 1 करोड़ के इनामी हिड़मा के खात्मे का प्लान,PLGA का सफाया

इनके खिलाफ दर्ज की जाएगी एफआईआर

जांच के दौरान तत्कालीन कार्यपालन अभियंता बीएल ध्रुव, अनुभागीय अधिकारी आरके सिन्हा और उप अभियंता जीएस कोड़ोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसारइन तीन अधिकारियों के अलावा मामले में अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी।

दरअसल, मुकेश ने अपनी हत्या से पहले सड़क निर्माण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया था। सरकार ने इस गड़बड़ी के मामले में अलग से जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे।

कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के होश उड़े... घर में सुबह-सुबह बजी ऐसी घंटी

एक जनवरी से लापता थे पत्रकार चंद्राकर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पेंशनर्स का DA बढ़ा ... महंगाई भत्ते में 4 और 9 फीसदी की बढ़ोतरी

ठेकेदार के कैंपस में मिला शव

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है। करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे।

नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट

Tags:
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar
  • Bastar journalist Mukesh Chandrakar
  • journalist Mukesh Chandrakar murder case
  • mukesh chandrakar reporter
  • mukesh chandrakar patrakaar
  • mukesh chandrakar bastar junction
  • mukesh chandrakar news
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर की PM रिपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा