कवर्धा में आदिवासियों ने उखाड़ा दुर्गा पंडाल,SDOP का कॉलर पकड़ा,गर्भवती आरक्षक घायल,भारी फोर्स तैनात
Harrison Masih | Sept 22, 2025, 14:56 IST
kawardha-kamthi-mandir-vivad-novratri-clash the sootr
कवर्धा जिले के कामठी गांव में नवरात्रि की तैयारियों के बीच मंदिर विवाद भड़क उठा। आदिवासी समाज और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए, पंडाल उखाड़ा गया और मंदिर के द्वार पर ताला लगा।
Kawardha Navratri dispute: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम कामठी में नवरात्रि की तैयारियों के बीच मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। रविवार सुबह आदिवासी समाज और हिंदू संगठन के बीच टकराव की स्थिति बनी, जिसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हुए और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अभी भी भारी फोर्स तैनात है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में AI गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर मचा बवाल,आइटम सॉन्ग बजे,अब एफआईआर दर्ज
कामठी गांव में नवरात्रि के अवसर पर हिंदू संगठन ने दुर्गा मंदिर में पंडाल और झंडे लगाए थे। इसी बीच आदिवासी समाज के युवक वहां पहुंचे और पंडाल-झंडा उखाड़कर फेंक दिया, साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने की झूठी अफवाह, पुलिस ने किया ढाई घंटे तक सीसीटीवी चेक
मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू से बाहर हो गई। भीड़ ने मंदिर की प्रीकास्ट बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। इस दौरान पंडरिया SDOP भूपत सिंह धनेश्री का कॉलर पकड़ा गया और एक गर्भवती महिला आरक्षक का हाथ टूट गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में बजरंग दल पदाधिकारियों पर FIR दर्ज,प्रार्थना सभा में महिलाओं के साथ की बदसलूकी
कामठी गांव के बीचों-बीच स्थित इस प्राचीन मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से नियमित पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। वहीं, हाल के वर्षों में गोंडवाना समाज ने भी मंदिर पर अपना अधिकार जताना शुरू किया और वहां सतरंगी झंडा स्थापित किया।
पिछले साल भी दुर्गा प्रतिमा स्थापना और पूजा को लेकर पटेल समाज और गोंडवाना समाज में विवाद हुआ था। प्रशासन ने इस बार मंदिर को शासकीय घोषित कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग धर्मांतरण विवाद: बजरंग दल पर अश्लील हरकत का आरोप,महिला आयोग ने एसपी को लिखा पत्र
मंदिर परिसर में पंडाल-झंडे उखाड़े गए। 40 से अधिक लोग घायल हुए। गर्भवती महिला आरक्षक का हाथ टूटा। एसडीओपी के साथ अभद्र व्यवहार। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की।
गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने विवादित धार्मिक स्थल को शासकीय घोषित कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास शुरू किया है। स्थानीय पंचायत और प्रशासन दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में AI गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर मचा बवाल,आइटम सॉन्ग बजे,अब एफआईआर दर्ज
विवाद की शुरुआत
ये खबर भी पढ़ें... गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने की झूठी अफवाह, पुलिस ने किया ढाई घंटे तक सीसीटीवी चेक
पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में बजरंग दल पदाधिकारियों पर FIR दर्ज,प्रार्थना सभा में महिलाओं के साथ की बदसलूकी
मंदिर और समाजिक पृष्ठभूमि
पिछले साल भी दुर्गा प्रतिमा स्थापना और पूजा को लेकर पटेल समाज और गोंडवाना समाज में विवाद हुआ था। प्रशासन ने इस बार मंदिर को शासकीय घोषित कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
कामठी मंदिर विवाद क्या है? जानिए मुख्य बातें
|
हिंसा और नुकसान
आगे की कार्रवाई
FAQ
कामठी मंदिर विवाद क्यों भड़का?
विवाद आदिवासी समाज और हिंदू संगठन के बीच मंदिर पंडाल-झंडा को लेकर हुआ। आदिवासी समाज ने पंडाल उखाड़ा और मंदिर के द्वार पर ताला लगाया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।- कामठी झड़प में क्या नुकसान हुआ?
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हुए, जिसमें एक गर्भवती महिला आरक्षक भी शामिल थी। एसडीओपी के साथ भी अभद्र व्यवहार हुआ। - प्रशासन ने कामठी मंदिर विवाद के बाद क्या कदम उठाए?
प्रशासन ने मंदिर को शासकीय घोषित कर सुरक्षा बढ़ाई। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA