ओडिशा का मलकानगिरी होगा कवासी लखमा का नया ठिकाना, कोंटा विधानसभा से लगा हुआ है इलाका
Arun Tiwari | Feb 07, 2026, 15:00 IST
kawasi-lakhma-no-entry-chhattisgarh-bail-bastar-konta-mla-malkangiri
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है, लेकिन उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। राज्य छोड़ने के बाद लखमा ओडिशा के मलकानगिरी में अस्थायी रूप से रहेंगे।
NEWS IN SHORT
- सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विधायक कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ में नो एंट्री।
- जमानत की शर्तों के तहत लखमा अब ओडिशा के मलकानगिरी में रहेंगे।
- रायपुर छोड़ने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात।
- शराब घोटाले के मामले में एक साल से ज्यादा समय जेल में रहे लखमा।
- मलकानगिरी में रहकर भी कोंटा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े रहने का दावा।
NEWS IN DETAIL
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में बैन होने वाले पहले विधायक बने Kawasi Lakhma, जानिए कहां होगा अगला ठिकाना
कवासी लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहने के मिले तीन ऑप्शन, क्या त्रिकोण में कटेगा वक्त
सीनियर लीडर्स से मुलाकात :
लखमा चार फरवरी को केंद्रीय जेल रायपुर से रिहा हुए थे। वे शराब घोटाले से जुड़े मामले में एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहे। यह मामला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए लगभग 3,200 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित है।
अदालत में दी नए ठिकाने की जानकारी :
डॉ. महंत ने उन्हें कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर कोर्ट में आवेदन करने का सुझाव दिया। इसके बाद लखमा पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने राजकुमार कॉलेज पहुंचे, जहां सिंहदेव ने उनका स्वागत किया। बाद में लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास भी पहुंचे।
इस दौरान भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने लखमा की आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा कि उन्होंने अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए 24 घंटे के भीतर राज्य छोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मलकानगिरी में रहकर भी अपने विधानसभा क्षेत्र कोंटा की जनता से जुड़े रहेंगे और जनसेवा जारी रखेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी जमानत, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
जेल में कवासी लखमा से मिले भूपेश बघेल, BJP-ED पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman