40 हजार महिलाओं से अरबों की ठगी: फ्लोरामैक्स कंपनी पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

Harrison Masih | Published:
Share
korba-floramax-fraud-women-scam-ncst-action-2025 the sootr
korba-floramax-fraud-women-scam-ncst-action-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्लोरामैक्स कंपनी ने 40 हजार महिलाओं से लोन और निवेश के नाम पर अरबों की ठगी की। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य सरकार से 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आया है। यहां की 40 हजार से अधिक महिलाओं से फ्लोरामैक्स कंपनी ने अरबों रुपए की धोखाधड़ी की है। अब इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (National Commission for Scheduled Tribes - NCST) ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने सरकार से कहा है कि इस ठगी में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित महिलाओं का पैसा वापस दिलाया जाए। साथ ही, पूरी जांच और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

पूर्व गृहमंत्री ने उठाई थी आवाज, महिलाओं को लोन के नाम पर ठगा गया

इस घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कँवर ने 9 दिसंबर 2024 को इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में की। शिकायत में उन्होंने बताया था कि ग्रामीण महिलाओं को “लोन दिलाने” और “निवेश पर मोटा मुनाफा” देने का झांसा देकर फ्लोरामैक्स कंपनी ने उनसे 30-30 हजार रुपए के लोन निकलवाए और कुल 120 करोड़ रुपए निवेश करवा लिए।

कंवर ने मांग की थी कि मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (जैसे CBI या ED) से कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और पीड़ित आदिवासी महिलाओं को राहत दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम पर साड़ी बेचकर 50 करोड़ की ठगी... देशभर में फैला जाल, मुंबई में रेकी कर पुलिस ने 8 आरोपी दबोचे

ये खबर भी पढ़ें... जशपुर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: इस ट्रेडिंग कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

image-67-1-775x1024
image-67-1-775x1024


13 लोगों की गिरफ्तारी, 10 को मिली जमानत- संपत्तियों की तलाश जारी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने आदिवासी महिलाओं से ठगी कीशिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को मुख्य सचिव को सुनवाई के लिए बुलाया, जहां बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने सरकार की ओर से पक्ष रखा।

संभाग आयुक्त ने बताया कि इस धोखाधड़ी में शामिल अखिलेश सिंह द्वारा संचालित फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 10 लोगों को जमानत मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि जांच अधिकारी आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया में हैं ताकि महिलाओं को उनका पैसा लौटाया जा सके (Korba loan fraud)।

ये खबर भी पढ़ें... 100 दिन में पैसे डबल हो जाएंगे... कहकर 12 लोगों से 5 करोड़ की ठगी,फिर गायब हो गया आरोपी

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के चार शहरों में हर महीने 4 करोड़ की ठगी,ठगों के निशाने पर रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग और राजनांदगांव

आयोग ने दी चेतावनी- 30 दिनों में रिपोर्ट नहीं आई तो कार्रवाई तय

मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि यह मामला गंभीर वित्तीय अनियमितता और अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिलाओं के आर्थिक शोषण से जुड़ा हुआ है। इसलिए, SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि आरोपियों की संपत्तियों को जब्त कर पीड़ित आदिवासी महिलाओं को उनका पैसा लौटाया जाए। रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

स्थानीय महिलाओं में नाराजगी, कहा- 'हमारी मेहनत की कमाई लूट ली'

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कंपनी के एजेंट गांव-गांव जाकर उन्हें यह कहकर लोन दिलवाते थे कि यह “सेल्फ हेल्प स्कीम” है, जिससे बाद में उन्हें मुनाफा और रोजगार दोनों मिलेगा। अब पैसा डूब जाने के बाद महिलाएं न्याय और मुआवजे की मांग कर रही हैं।



  • Beta
Beta feature
Tags:
  • ननकीराम कँवर
  • कोरबा
  • आदिवासी महिलाओं से ठगी
  • फ्लोरामैक्स कंपनी
  • Korba loan fraud
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर