रातों रात 40 साल पुराना पुल चुराकर ले गए चोर, रेलवे पटरी से भी लोहे की चोरी

Arun Tiwari | Jan 30, 2026, 19:58 IST
Share
korba-iron-bridge-and-railway-material-stolen-chharttisgarh
korba-iron-bridge-and-railway-material-stolen-chharttisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब हसदेव नदी की नहर पर बने 40 साल पुराने लोहे के पुल को रातों-रात चोरी कर लिया गया। 30 टन वजनी, 60 फुट लंबा यह पुल गैस कटर से काटकर उठाया गया।

NEWS IN SHORT

  • कोरबा में 40 साल पुराने लोहे का पुल चोरी – 30 टन वजनी, 60 फुट लंबा पुल रातों-रात गायब।
  • चोरी गैस कटर से की गई – चोरों ने पुल को काटकर ट्रक में लादा।
  • पुलिस कार्रवाई – पांच लोगों को गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकेश साहू उर्फ ‘बरबट्टी’ फरार।
  • रेलवे सामग्री भी चोरी – जिले में रेलवे पटरी का लोहा भी चोरी, करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान।
  • सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल – घटना बिहार के 2022 पुल चोरी मामले जैसी, निगरानी की कमज़ोरी उजागर।

NEWS IN DETAIL

Korba: छत्तीसगढ़ में तो गजबई चोरी हो रही है। इस चोरी को सुनकर आप चौंक जाएंगे। कोरबा में चोर 40 साल पुराना लोहे का पुल चुराकर ले गए।

और यह चोरी रातों रात हुई। यानी एक दिन पहले हसदेव नदी की नहर पर बने इस पुल से गुजरे थे और जब सुबह आए तो 30 टन वजनी पुल चोरी हो गया।

वहीं दूसरी घटना भी कोरबा की ही है। कोरबा जिले में पुल का 30 टन लोहा चुराने के बाद अब चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कस्टम ड्यूटी की 4.18 करोड़ चोरी, DRI ने किया गिरफ्तार, इंदौर जिला कोर्ट ने भेजा 14 दिन जेल

ऐसे गायब हुआ पुल :

छतीसगढ़ के कोरबा में एक लोहे का पुल रातों-रात गायब हो गया। 16 जनवरी की रात को पुल था, लेकिन 17 जनवरी की सुबह तक वह पूरी तरह से चोरी हो गया था।

चोरों ने गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पुल हसदेव नहर पर बना था और करीब 40 साल से लोगों के इस्तेमाल में था।

यह लोहे का पुल 60 फीट लंबा और 30 टन वजनी था। स्थानीय लोगों ने जब पुल को गायब देखा तो उन्होंने अपने पार्षद को इसकी सूचना दी।

पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत सौंपी, जिसके बाद CSEB पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस चोरी के पीछे एक कबाड़ी का हाथ है, जो एक बड़े गिरोह को चलाता है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। प्रशासन उस पर पाबंदी का नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

पुलिस को मौके पर पुल के कुछ कटे हुए हिस्से मिले, जिससे पता चला कि काम जल्दी में किया गया था। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि चोरी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी की पहचान मुकेश साहू उर्फ 'बरबट्टी' के तौर पर हुई है।आरोपी गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और LPG सिलेंडर लेकर आए थे।

कबाड़ चोरों ने रातभर में पुल की 80 फुट लंबी लोहे की रेलिंग को टुकड़ों में काट दिया। फिर लोहे के कटे हुए टुकड़ों को एक गाड़ी में लादा और चलते बने।

ये खबर भी पढ़ें... कमांडेंट आवास के पेड़ से अमरूद चोरी, SDRF जवान को लापरवाही पर नोटिस

बिहार में भी हुई थी पुल की चोरी :

बिहार में भी इस तरह की घटना हो चुकी है। यह घटना अप्रैल 2022 में बिहार के रोहतास जिले में हुई एक ऐसी ही घटना की याद दिलाती है, जहां चोरों ने 40 साल पुराना 500 टन का स्टील का पुल चुरा लिया था।

कोरबा में चोरी हुआ पुल हल्का था, लेकिन वह भी करीब 40 साल से लोगों के काम आ रहा था। यह पुल करीब पांच फीट चौड़ा था और रात करीब 11 बजे तक लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

सुबह तक इसका कोई निशान नहीं बचा था। इस घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई और संदिग्ध कबाड़ी अड्डों पर तलाशी शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... तीन राज्यों में चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा, बड़ा हिस्सा चढ़ाते थे सांवलिया सेठ मंदिर में

कोरबा में रेल की पटरी की चोरी :

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुल का 30 टन लोहा चुराने के बाद अब चोर रेलवे पटरी का लोहा काटकर ले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा से कुचेना जटगा 60-65 किलोमीटर के रेंज में करोड़ों के सामान गायब मिले। चोरी की वारदात अलग-अलग दिनों में हुई है।

गेवरा-पेंड्रा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। करीब 2 करोड़ रुपए की रेल सामग्री चोरी हुई है। यह रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है।

कंपनी प्रबंधन ने बांकी मोंगरा और कटघोरा थानों में शिकायत दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रेल लाइन निर्माण में चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... टोल चोरी पर सख्ती: न बिकेगी गाड़ी, न बनेगा फिटनेस सर्टिफिकेट, जानें नए नियम

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • korba
  • कोरबा
  • चोरी
  • लोहे का पुल चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा