हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम बोले- खराब सड़कें और पुलों की दिसंबर तक हो मरम्मत

Sanjeet kumar dhurwey | Published:
Share
lok nirman vibhag
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने 13 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ बरसात में सड़कों और पुलों की स्थिति पर चर्चा की गई।

CG News.छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने 13 जुलाई, रविवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ बरसात में सड़कों और पुलों की स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान, सड़कों की मरम्मत और संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कोर्ट ने की थी सख्त टिप्पणी

बता दें कि हाल ही में हाईकोर्ट ने प्रदेश की सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए स्वत: ही संज्ञान लिया था। इसके बाद सख्त टिप्पणी की थी कि यदि हम नहीं देखेंगे तो आप काम नहीं करोगे। सरकार से सड़कों की मरम्मत को लेकर नोटिस में जवाब भी मांगा है। इस नोटिस के बाद लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक हुई है।

सड़कों और पुलों की मरम्मत कब तक होगी?

बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सड़कों और पुलों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होनी चाहिए। सभी सड़कों और पुलों को आगामी दिसंबर माह तक गड्ढामुक्त किया जाए। इसके अलावा, सड़कों की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार तुरंत मरम्मत की जाए। छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ये कार्य प्राथमिकता में हैं।

ये खबरें भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ः मानसून सत्र के लिए कांग्रेस का प्लान, बिजली-धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

8 हजार करोड़ से अधिक का होगा काम

साव ने अधिकारियों से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट में प्रस्तावित कार्यों के शीघ्र डीपीआर भेजने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग इस साल आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक के काम करेगा। इन कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रमुख पॉइट्स में समझें पूरी खबर

सड़कों-पुलों की मरम्मत: 13 जुलाई को डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बरसात में सड़कों और पुलों की स्थिति पर चर्चा की गई। डिप्टी सीएम ने सड़कों और पुलों की मरम्मत को आगामी दिसंबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

सड़क मरम्मत की गुणवत्ता और निगरानी: साव ने कहा कि सड़कों और पुलों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी के साथ तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

आठ हजार करोड़ का कार्य: डिप्टी सीएम ने इस वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग द्वारा 8,000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इन कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा पर ध्यान रखने की सख्त चेतावनी दी गई।

अवैध खनन पर कार्रवाई: डिप्टी सीएम ने राज्य के सभी पुलों का निरीक्षण कर मरम्मत की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, पुलों के आसपास अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने की योजना बनाई गई।

सड़क सुरक्षा पर ध्यान: लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क सुरक्षा मानकों को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया और इन कार्यों के लिए मंजूरी 15 अगस्त तक लेने की बात कही।

अवैध खनन रोकने के लिए क्या है प्लान?

साव ने राज्य के सभी पुलों का एक माह के भीतर निरीक्षण कर मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलों के आसपास अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

ये खबरें भी पढ़ें:

बीजेपी के चिंतन शिविर को कांग्रेस विधायक ने बताया मौज-मस्ती का जरिया

खराब सर्जरी किट के मामले में बोले स्वास्थ्य मंत्री-'कंपनी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई'

सड़क सुरक्षा पर भी जोर

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सड़क सुरक्षा के मानकों को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 60 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इन कार्यों के लिए मंजूरी 15 अगस्त तक प्राप्त की जानी चाहिए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • Cg
  • निरीक्षण
  • लोक निर्माण विभाग
  • सड़कों की मरम्मत
  • अरुण साव
  • सड़क सुरक्षा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर